सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री ने किया दुर्गापूजा महोत्सव का भ्रमण
1 min read
सुल्तानपुर I
सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने दुर्गापूजा पर विभिन्न प्रतिमाओं का दर्शन किया I सुल्तानपुर में इन दिनों ऐतिहासिक दुर्गापूजा महोत्सव चल रहा है।इस महोत्सव में सुल्तानपुर में ही नही बल्कि आस पास के जिलों समेत दूर दराज से लोग सुसज्जित बड़े बड़े पंडाल,चकाचौंध करती लाइटों और अनेकों प्रकार तैयार की गई देवी प्रतिमाओं के दर्शन करने के लिये आते रहते हैं। इसी महोत्सव का जायजा लेने और दर्शन पूजन करने के साथ साथ लोगों से मुलाकात करने के लिये लोकप्रिय सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह बीती शाम निकल पड़े। इस दौरान उन्होंने दर्जनों देवी प्रतिमाओं का दर्शन और पूजन किया। साथ अयोजकों को बधाइयां दी। विनोद सिंह ने आयोजकों से आग्रह किया कि इस महोत्सव में यदि किसी भी तरह की परेशानी हो तत्काल अवगत करायें ताकि महोत्सव में किसी तरह का विध्न न पड़ सके। इसके साथ ही विनोद सिंह ने मेले में पहुँचे सैकड़ो लोगों को ऐतिहासिक दुर्गापूजा महोत्सव की शुभकामनायें दी।