Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

EDUCATION : प्राथमिक विद्यालय में संकुल बैठक सम्पन्न, निपुण लक्ष्य पर हुआ मंथन

1 min read
Spread the love

रिपोर्ट – लोकदस्तक संवाददाता

अमेठी, उत्तर प्रदेश।

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत निपुण लक्ष्य की प्राप्ति हेतु महा निदेशक कंचन वर्मा के आदेशानुसार,एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी-अमेठी संजय तिवारी के निर्देशानुसार संकुल बैठक का आयोजन प्राथमिक विद्यालय तिलोई(द्वितीय), तिलोई, अमेठी में प्रधानाध्यापक धीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ-अमेठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।।

प्रभारी प्रधानाध्यापिका खुशबू जायसवाल ने समस्त शिक्षक/शिजक्षिकाओं को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत व अभिनन्दन किया।बैठक का संचालन शुभम सिंह संकुल शिक्षक ने किया। बैठक के एजेण्डा के अनुसार परियोजना संबंधी समस्त प्रकार की जानकारियों से शिक्षकों को अवगत कराया।

उन्होंने बताया निपुण भारत के साथ-साथ कक्षा -1 में रेडीनेस कार्यक्रम चलाया जा रहा है,जिसे हम लोगों को पूर्ण निष्ठा व लगन से करना है, और समय से निपुण लक्ष्य की प्राप्ति करनी है।कार्य पुस्तिका भरने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा – परिचर्चा की गई।

इन्होंने दी नवीन गतिविधियों की जानकारी

बैठक में शुभ्रा सिंह,सहाना बानो,मीना सिंह,पल्लवी श्रीवास्तव ,मनोज कुमार,सरला सिंह,प्रज्ञा तिवारी,दीपाली,ने सहायक सामग्री के माध्यम से पढ़ाने की नवीन गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की।शशि कुमारी सिंह,पूर्व नोडल शिक्षिका ने सभी शिक्षकों से अनुरोध किया कि जो कुछ भी यहां हम चर्चा- परिचर्चा में जो सीखते हैं और जो भी परियोजना के दिशा- निर्देश हैं,उनका अक्षरश: पालन करें ।

इनकी रही मौजूदगी

धीरेन्द्र प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष ने कहा आप सब अपने-अपने विद्यालयों में नन्हे-मुन्ने बच्चों को गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान करने का पूर्ण प्रयास करें।डायरी नियमित भरें,और पाठ योजना बनाकर ही शिक्षण कार्य करें।बैठक में विजय कुमार सिंह,राम सिंह यादव,अमिता जायसवाल,अमृता जायसवाल,
रजिया बानो,खुशबू जायसवाल,शुभ्रा सिंह,मनोज कुमार,दीपाली,आबिदा बानो,कविता गुप्ता,अजय सिंह,अवनीश त्रिपाठी,सुचित्रा सती,पूर्णेन्दु सिंह,सरला सिंह,कुमकुम सिंह ,कृष्णा कुमारी,राज कुमार जायसवाल,हंसराज वर्मा,रविकांत मिश्र,रामावती, रईस फात्मा,दिनेश कुमार,शौकत अली,आदि उपस्थित रहे।

प्रभारी प्रधानाध्यापिका खुशबू जायसवाल ने सभी शिक्षकों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।प्रभारी प्रधानाध्यापिका खुशबू जायसवाल द्वारा बैठक की बहुत ही सुन्दर व्यवस्था करायी गयी थी,जिसका उपस्थित सभी शिक्षकों ने सराहना व प्रशंसा किया।

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »