AMETHI UPDATE : सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचे – डॉ0 प्रियंका मौर्या
1 min read

लोकदस्तक संवाददाता
अमेठी, उत्तर प्रदेश ।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ प्रियंका मौर्या ने आज अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान अमेठी पहुंची। यहां पर उन्होंने सर्वप्रथम कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बाजार शुकुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अध्यनरत छात्राओं से उनकी पढ़ाई लिखाई, रहने, खाने-पीने सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान डॉ मौर्या ने छात्राओं से सवाल जवाब कर कई प्रश्न पूछे जिस पर छात्राओं द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी कक्षाओं, किचन, हास्टल तथा पूरे विद्यालय परिसर का गहनता से निरीक्षण किया। खाने पीने की चीजों की गुणवत्ता को भी परखा एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 
इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने के संबंध में महिलाओं से जानकारी ली तथा उन्हें विभिन्न योजनाओं को लेकर जागरूक भी किया। मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं के साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया साथ ही महिलाओं को मिशन शक्ति से संबंधित फोल्डर व पम्पलेट वितरित किया गया।
इसके पश्चात डॉ मौर्या ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया यहां पर उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की तथा 6 माह के बच्चों को प्रथम बार अन्नप्राशन कराया। वहीं उन्होंने प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण कर बच्चों से पढ़ाई लिखाई के संबंध में जानकारी ली एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने महिला थाना का निरीक्षण किया तथा महिलाओं से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की एवं संबंधित थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान उपजिलाधिकारी गौरीगंज प्रीति तिवारी, डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी, महिला थानाध्यक्ष कंचन सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
डॉ प्रियंका मौर्या ग्राम सराय भागमानी में लगाई जन चौपाल
जन चौपाल कार्यक्रम महिमापुर प्राथमिक विद्यालय प्रथम में राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर प्रियंका मौर्या ने उपस्थित महिलाओं से सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में जानकारी ली और पूछा आप सभी को किन-किन योजनाओं से लाभान्वित किया गया है इससे पहले स्कूल के बच्चों से रूबरू हुई और उनसे कविता सुनाने को कहा।
बच्चों ने अपने बीच में पाकर ढेर सारी बातें की और बाल विकास पुष्टाहार विभाग की तरफ से महिलाओं की गोद भराई व अन्नप्राशन की रस्म भी पूरी की । उक्त कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी प्रीति तिवारी तहसीलदार सूर्य प्रताप सिंह खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन सिंह सी डी पीओ संतोष गुप्ता ए डी ओ एस टी कौशलेंद्र सिंह ए डी ओ आई एस बी सरला कनौजिया ग्राम प्रधान ललित सिंह व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी फैसल अंसारी सहित अन्य विभागों के लोग उपस्थित रहे।

