Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

Death Anniversary : स्व0 डॉक्टर शिव हरिविजय त्रिपाठी थे जन नेता -किशोरी लाल शर्मा

1 min read
Spread the love

 

सपा नेता प्रियंक हरिविजय त्रिपाठी धीरू द्वारा किया गया पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन।

रिपोर्ट – विजय कुमार यादव

अमेठी, उप्र ।

स्व0 डॉक्टर शिव हरिविजय त्रिपाठी एक जन नेता थे वो सदैव आम जनमानस के लिए अजीवन समर्पित रहे।और जनता के लिए पूरे जीवन संघर्ष करते रहे। यह बातें नंदमहर में सोमवार को प्रतिवर्ष की भांति आयोजित स्व डॉक्टर शिव हरिविजय त्रिपाठी की 28 पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि स्व डॉक्टर शिव हरिविजय त्रिपाठी जी के विचार व आम जनमानस के लिए किए गए संघर्ष एवं कार्य प्रासंगिक हैं।उन्होंने जनता को मूलभूत एवं बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया।वो एक सच्चे जनसेवक थे। पूर्व सपा विधानसभा प्रत्याशी पूर्व सपा जिलाध्यक्ष प्रियंक हरिविजय त्रिपाठी धीरू द्वारा नंद महर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में पहुंचकर अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा द्वारा स्व डॉक्टर शिव हरिविजय त्रिपाठी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालकर श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान प्रियंक हरिविजय त्रिपाठी धीरू व उनके पुत्र सुमुख हरिविजय त्रिपाठी द्वारा मुख्य अतिथि अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा सहित अतिथियों को अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह श्रीमद भागवत गीता व पुष्प गुच्छ भेंट करके स्वागत भी किया गया।जन नायक नेता स्व डॉक्टर शिव हरिविजय त्रिपाठी के पुत्र प्रियंक हरिविजय त्रिपाठी धीरू द्वारा 28 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।और परिवार के साथ पूजन अर्चन कर विधि विधान से पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों जनप्रतिनिधियों एवं संभ्रांत जन द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई इस दौरान वक्ताओं द्वारा व्यक्तित्व एवं कृतित्व व संघर्षों पर प्रकाश भी डाला गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सपा जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान सपा प्रदेश सचिव छोटेलाल यादव व संचालन विजय यादव द्वारा किया गया।

श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम के आयोजक सपा नेता प्रियंक हरिविजय त्रिपाठी धीरू द्वारा पुण्यतिथ कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों जनप्रतिनिधियों एवं संभ्रांत जनों व लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया गया।

इनकी रही मौजूदगी.…….

इस अवसर पर सेवानिवृत्त जिला जज राम हरिविजय त्रिपाठी,कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल,पूर्व सपा विधानसभा प्रत्याशी विमलेश सरोज,गौरी प्रसाद मौर्या,लाल जी शुक्ला,भोलानाथ त्रिपाठी,गोविंद सिंह चौहान,सत्य नारायण यादव,धर्मेन्द्र शुक्ला,विजय प्रकाश यादव,घनश्याम सिंह,सीपी सिंह,गिरीश यादव,राहुल दुबे,राकेश त्रिपाठी,जग प्रसाद यादव,के डी सरोज, महेन्द्र यादव,दीपक सिंह पचेहरी,जैनुल हसन,रामलखन शुक्ला,शिवम शुक्ला, शैलेन्द्र पाण्डेय,दुर्गेश यादव,जीत बहादुर यादव,संतोष यादव ,हनुमान बक्श पासी सहित जनप्रतिनिधि,संभ्रांतजन व हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »