Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

Literary World : डॉ. उदय प्रताप सिंह को मिलेगा आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी युग प्रेरक सम्मान

1 min read
Spread the love

 

रिपोर्ट – गौरव अवस्थी

रायबरेली, उप्र ।

गौरव अवस्थी

आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति न्यास एवं राष्ट्रीय स्मारक समिति ने अपने वार्षिक सम्मानों की घोषणा कर दी। इस वर्ष का आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी युग प्रेरक सम्मान देश के प्रख्यात कवि एवं पूर्व सांसद डॉ उदय प्रताप सिंह को दिया जाएगा।

समिति के अध्यक्ष विनोद शुक्ल ने बताया कि सात दशक से गीत गजल के माध्यम से समाज को दिशा देने वाले डॉ उदय प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य भी रहे। उनकी लंबी सेवाओं को देखते ही समिति ने आचार्य द्विवेदी सम्मान समर्पित करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि डॉ राम मनोहर त्रिपाठी लोक सेवा सम्मान मुंबई के स्केच आर्टिस्ट नितिन महादेव यादव को दिया जाएगा। पेशे से शिक्षक रह चुके नितिन महादेव यादव अपनी कला के माध्यम से मुंबई पुलिस को हजारों अपराधियों को जेल के सींखचों के पीछे पहुंचाने और सजा दिलाने में निशुल्क मदद कर रहे हैं।

संयोजक गौरव अवस्थी ने बताया कि इस वर्ष स्पेस मिशन से सकुशल लौटे लखनऊ निवासी विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। न्यास के निर्णय से शुभांशु के माता-पिता को अवगत कराया गया है। जल्दी ही स्वीकृत प्राप्त हो जाएगी। नासा के स्पेस मिशन में भारत की तरफ से शुभांशु शुक्ला को चुना गया था।

कोषाध्यक्ष विनय द्विवेदी ने बताया कि इस वर्ष से जनपद के महान शास्त्रीय गायक एवं दो दो पद्म सम्मानों से विभूषित उस्ताद अब्दुल रशीद खां एवं उस्ताद शायर वाकिफ रायबरेलवी की स्मृति में नए सम्मान प्रारंभ किया जा रहे हैं।

उस्ताद अब्दुल रशीद खां सम्मान अयोध्या की प्रख्यात लोकगीत गायिका  संजोली पांडेय एवं वाकिफ रायबरेली सम्मान प्रयागराज के मरहूम शायर डॉ जमीर अहसन को मरणोपरांत दिया जाएगा। सभी सम्मान फिरोज गांधी कॉलेज प्रांगण में 1 से 9 नवंबर के बीच आयोजित पुस्तक मेले के दौरान प्रदान किए जाएंगे।

इन्हें विभूतियों को मिलेगा ये सम्मान

 

उदय प्रताप सिंह को दिया जाएगा आचार्य द्विवेदी युग प्रेरक सम्मान

– अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का होगा नागरिक अभिनंदन

– डॉ राम मनोहर त्रिपाठी लोक सेवा सम्मान से सम्मानित होंगे मुंबई के स्केच आर्टिस्ट नितिन महादेव यादव

– लोकगीत गायिका संजोली पांडे को मिलेगा ‘उस्ताद अब्दुल रशीद खां स्मृति सम्मान’

– उर्दू के प्रख्यात शायर जनाब जमीर अहसन को मरणोपरांत मिलेगा ‘वाकिफ रायबरेलवी स्मृति सम्मान’

संयोजक गौरव अवस्थी की अपील…….

नवाचार, सृजन और साहित्य के संगम पर आपका स्वागत है!

यदि आप एक नव उद्यमी, कलाकार, लेखक या रचनात्मक सोच रखने वाले व्यक्ति हैं —

तो यह आपका मंच है!

आइए, जुड़िए “आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी पुस्तक मेला – 2025, रायबरेली” से —

जहां ज्ञान, साहित्य और नवाचार एक सूत्र में पिरोए मिलेंगे।

 

📚 पुस्तक प्रदर्शनी | स्टार्टअप स्टॉल | विचार मंच | कवि सम्मेलन |

🎶 संगीत संध्या | प्रतिभा सम्मान | पुस्तक विमोचन

 

📅 1–9 नवम्बर 2025

📍 फीरोज गांधी कॉलेज परिसर, रायबरेली

📞 9415034340 | 9454344519 | 9648009911

 

💡 यह मेला सिर्फ पुस्तकों का नहीं, विचारों और सपनों का उत्सव है।

🙏 “जो कुछ नया करने का साहस रखते हैं, उनके लिए यह मेला विशेष है!” 💐

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »