Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

CRIME NEWS : दोस्ती के रिश्ते पर लगा दाग, युवक की चाकुओं से हत्या

1 min read
Spread the love

REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

कोतवाली जामो थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह हत्या की वारदात ने सनसनी मचा दी। युवक गांव के ही एक होटल पर चाय नाश्ता के बाद घर लौट रहा था तभी रास्ते में गांव में ही रहने वाले व्यक्ति ने उसे रोका और चाकुओं से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। खून से लथपथ युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की मां ने इसे रंजिश में किया गया हमला बताया है।

बताया गया कि जामो थाना क्षेत्र के पूरे पंचम सिंह भितई गांव में रहने वाले राजेश कुमार की गांव के ही राम बहादुर से दो दिन पहले कहा सुनी हुई थी। कहासुनी के बाद विवाद खत्म हो गया था। शुक्रवार की सुबह लगभग 8 बजे राजेश गांव के ही चौराहे पर स्थित एक होटल पर चाय पीने गया था। यहां चाय नाश्ता कर घर की तरफ चल पड़ा। राजेश अभी रास्ते मे शकील मास्टर के घर के सामने पहुंचा ही था कि अचानक सामने आए राम बहादुर ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

खून से लथपथ राजेश रोड पर ही गिर गया। गांव में अफरातफरी फैल गई। परिजन भी मौके पर आ गए। उसे आनन फानन हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की मां फूलकली ने थाने में राम बहादुर के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »