Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

पूर्व मंत्री के जन्मदिवस को नारी चेतना दिवस के रूप में मनाया

1 min read

 

अमेठी। राजर्षि रणंजय ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स (आरआरएसजीआई) के संस्थानों ने पूर्व प्राविधिक शिक्षा मंत्री व आरआरएसजीआई की उपाध्यक्ष रानी डॉ0 अमीता सिंह के जन्मदिवस को नारी चेतना दिवस के रूप में मनाया। रानी डॉ0 अमीता सिंह पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकी हैं और राजनीति को उन्होंने समाज सेवा का माध्यम बनाया है। रानी डॉ0 अमीता सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ0 संजय सिंह के साथ मिलकर अमेठी जनपद में शिक्षा के प्रसार को सतत जारी रखा है जिससे राजर्षि रणंजय सिंह जी का अमेठी को लहुरी काशी बनाने का सपना साकार हो रहा है।
बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष रानी डॉ0 अमीता सिंह के जन्मदिवस को नारी चेतना दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को भी आरआरएसजीआई के श्री रणवीर इंटर कॉलेज, रानी सुषमा देवी बालिका इंटर कालेज, आरआरपीजी और राजर्षि रणंजय सिंह आसलदेव पीजी कालेज पीपरपुर में रानी डॉ0 अमीता सिंह का जन्मदिवस नारी चेतना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर खुशियाँ मनाई गई और डॉ0 अमीता सिंह के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की गई l श्री रणवीर इंटर कालेज मे नारी सशक्तिकरण विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ l छात्राओं द्वारा अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें नृत्य व कबड्डी को सभी के द्वारा सराहा गया l प्रधानाचार्य राजेश सिंह ने छात्राओं को इस दिवस के महत्व को बताते हुए डॉ अमिता सिंह के जीवन से प्रेरणा लेते हुए जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अपना शत-प्रतिशत देकर श्रेष्ठ मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया l


आरआरपीजी में उपाचार्य ओपी त्रिपाठी के साथ अध्यापकों ने केक काटा और राजर्षि रणंजय सिंह आसलदेव पी जी कालेज पीपरपुर में प्राचार्य डॉ संगीता सिंह के साथ शिक्षकों ने केक काटने के साथ ही वृक्षारोपण कर डॉ0 अमीता सिंह के दीर्घायु होने की कामना की गई।
रानी सुषमा देवी बालिका इंटर कॉलेज मुंशीगंज में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। जिसमें नारी चेतना विषय पर निबंध प्रतियोगिता में आस्था त्रिपाठी, काव्या पांडे, सलोनी ने क्रमशः प्रथम ,द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त कियाl चित्रकला प्रतियोगिता में स्वाति प्रजापति, प्रिंसू, खुशी मौर्या ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने उत्तम कला कौशल का प्रदर्शन किया। दौड़ एवं अन्य खेलकूद प्रतियोगिता में भी छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या नीरज सिंह एवं छात्राओं द्वारा केक काटा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »