Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

POLITICLE NEWS : बीजेपी सरकार में पीडीए के लोगों का हो रहा शोषण व उत्पीड़न – अखिलेश यादव

1 min read
Spread the love

REPORT BY VIJAY KUMAR YADAV

AMETHI NEWS।

गुरुवार को अमेठी दौरे पर पहुंचे सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह जोरदार स्वागत किया।इसके बाद उनका काफिला रामरायपुर गांव पहुंचा जहां जिलाध्यक्ष राम उदित यादव के पुत्र के विवाह पश्चात वर-बधू को आशीर्वाद दिया। सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव के रामरायपुर स्थित आवास पर करीब 30 मिनट तक रुककर नवयुगल को आशीर्वाद दिया ।

चकबहेर गांव के पास सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियंक हरि विजय त्रिपाठी धीरू ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया।वही प्रेमशाह गांव के पास युवा सपा नेता शशांक यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया वही भाले सुल्तान शहीद स्मारक के पास डॉ सिंधुजीत सिंह बबलू ने स्वागत किया।

सपा जिलाध्यक्ष के आवास पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पीडीए के लोगों का शोषण व उत्पीड़न बढ़ा है।सरकार मनमानी पर उतर आई है।सपा के बागी विधायक पर आयोजित तंज कसते हुए कहा कि भाजपा खुद की सगी नहीं है तो अहसान फरामोश भितरघातियों की सगी नहीं हो सकती है। इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए प्रदेश की जनता तैयार है।

कार्यक्रम के दौरान सपा के प्रदेश सचिव छोटेलाल यादव जयसिंह प्रताप यादव पूर्व जिला प्रवक्ता विजय यादव अरशद अहमद अखिलेश यादव युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव प्रदीप यादव छात्र सभा के अध्यक्ष पंकज शुक्ला सर्वेश कुमार धर्मराज धर्मनाथ गुप्ता सेंट्रल बार एसोशियशन के अध्यक्ष गिरीश यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »