POLITICAL NEWS : स्मृति के करीबी सुधांशु शुक्ला बने अमेठी भाजपा के नये जिलाध्यक्ष
1 min read


REPORT BY LOK REPORTER
AMETHI NEWS।
भाजपा के नये जिलाध्यक्ष की घोषणा रविवार 16 मार्च को गौरीगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर की गयी। ज़िला चुनाव अधिकारी अवधेश पाण्डेय ने पर्यवेक्षक प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह की उपस्थिति में बैठक में नए जिलाध्यक्ष सुधाँशु शुक्ला की घोषणा किया।
जिलाध्यक्ष की घोषणा एक बैठक में किया गया।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ज़िला चुनाव अधिकारी अवधेश पाण्डेय बादल ने पर्यवेक्षक प्रदेश मन्त्री शिवभूषण सिंह की उपस्थिति में अमेठी के नये ज़िलाध्यक्ष के रूप में सुधांशु शुक्ला की घोषणा किया। सुधांशु शुक्ला स्मृति इरानी के करीबी माने जाते हैं।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश सरकार के राज्यमन्त्री मयंकेश्वर शरण सिंह,पूर्व विधायक तेजभान सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव,उमाशंकर पाण्डेय,दुर्गेश त्रिपाठी,सुरेश पासी विधायक,चन्द्रप्रकाश मिश्रा मटियारी पूर्व विधायक,विजय विक्रम सिंह, सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

