POLITICAL NEWS : उत्तर प्रदेश में कानून के राज के लिए फिर से बसपा का शासन जरुरी -त्यागी
1 min read


RIPORT BY LOK REPORTER
SULTANPUR NEWS।
बुधवार को इसौली विधानसभा के वल्दीराय विकास खंड में बसपा की ओर से कैडर कैम्प आयोजित किया गया।कैडर कैम्प में बसपा की विचारधारा, वर्तमान राजनीतिक परिवेश और मायावती के मुख्यमंत्रित्व काल की उपलब्धियों पर विस्तार से संवाद हुआ।
मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी जिया लाल त्यागी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी देश की एक मात्र राष्ट्रीय पार्टी है, जिसने सर्वसमाज के बीच भाईचारा के फार्मूले पर देश के सभी राज्यों में अपना संगठन तैयार किया है।
बसपा देश में भारतीय संविधान की व्यवस्थाओं के अनुरूप शासन व्यवस्था को संघर्षरत है। श्री त्यागी ने कांग्रेस, भाजपा और सपा को जातिवादी मानसिकता से ग्रस्त होकर काम करने के आरोप लगाए और कहा कि देश में सामाजिक और आर्थिक गैर बराबरी के लिए भाजपा और कांग्रेस बराबर की जिम्मेदार है।
उत्तर प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था के लिए योगी सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि आज चारों तरफ जंगल राज है। अपराध की घटनाएं रोज हो रही है। जनता दुखी हैं।
विशिष्ट अतिथि इंजीनियर प्रेम मोहन त्रिपाठी ने कहा कि बहन मायावती जी के राज में गुंडे और माफिया प्रदेश छोड़कर भाग गए थे। आज पुलिस अपराध रोकने में पूरी तरह फेल है। उत्तर प्रदेश में कानून का राज लाने के लिए 2027में उत्तर प्रदेश में फिर से बहन मायावती जी को मुख्यमंत्री बनाना समय की जरूरत है।
सहामत अली, सत्यदेव गौतम,राम फेर बी गौतम, विधानसभा अध्यक्ष हंसराज भारती,शिव प्रसाद , हरिप्रसाद,राम कल्प यादव, महाराज दीन भारती आदि मौजूद रहे।

