Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

POLITICAL NEWS : रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, प्रवेश वर्मा होंगे डिप्टी सीएम 

1 min read
Spread the love

REPORT BY LOK REPORTER

NEW DELHI।

दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक रेखा गुप्ता अगली मुख्यमंत्री होंगी और नई दिल्ली विधानसभा सीट से विधायक प्रवेश वर्मा उपमुख्यमंत्री होंगे।

आज पार्टी कार्यालय में विधानमंडल की बैठक में दिल्ली में मुख्यमंत्री चुनने के लिए भाजपा पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओमप्रकाश धनखड़ की उपस्थिति में  रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुना गया है।

मुख्यमंत्री की शपथ 20 फरवरी  गुरुवार को रामलीला मैदान में दोपहर 12:35 बजे होगी। दिल्ली के मुख्य सचिव की तरफ से भेजे गए निमंत्रण में मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों की शपथ का भी जिक्र है। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी दलित, पूर्वांचल और जाट का कॉम्बिनेशन बना सकती है।

कार्यक्रम में 30 हजार मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। इस तरह  दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। इससे पहले शीला दीक्षित, सुषमा स्वराज, आतिशी इस पद को सुशोभित कर चुकी हैं।

50 वर्षीय रेखा गुप्ता शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक चुनी गई हैं, वो दिल्ली बीजेपी की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी है। रेखा गुप्ता दक्षिण दिल्ली नगर निगम की मेयर भी रह चुकी हैं।उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई की है।

हरियाणा की धरा पर जन्म लेकर दिल्ली की सियासत तक अपने नाम का डंका बजवाने वाली एवं तेली साहू समाज की गौरव, अखिल भारतीय तेली वैश्य साहू महासभा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री रेखा गुप्ता (साहू) आज से नई दिल्ली की सीएम होगी।

मुख्यमंत्री के पद पर सर्वसम्मति से उनके नाम पर सहमति होने के उपरांत उन्हें दिल्ली का मुख्यमंत्री के पद पर चयन किया गया। और पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 साहिब सिंह वर्मा के पुत्र प्रवेश वर्मा को उपमुख्यमंत्री के लिए सर्व सम्मति से चुना गया है।

कौन हैं रेखा गुप्ता?

रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं. वे मौजूदा समय में दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।

50 वर्षीय रेखा का जन्म हरियाणा के जींद जिले में स्थित नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था। उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी पद पर थे। 1976 में रेखा का परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया था। तब उनकी उम्र महज दो साल थी।इसके बाद रेखा की प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक दिल्ली में हुई।

रेखा गुप्ता का आरएसएस से कनेक्शन 

रेखा गुप्ता बचपन में पढ़ाई-लिखाई के दौरान ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन (आरएसएस) के स्टूडेंट विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़ गई थी।इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान वह दौलत राम कॉलेज में सचिव का चुनाव जीतने में सफल रहीं।

1995-96 में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ का चुनाव लड़ा और अध्यक्ष बनीं। रेखा ने इसके बाद एलएलबी तक की पढ़ाई पूरी की। रेखा गुप्ता को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की पसंद माना जा रहा है। आरएसएस ने ही महिला मुख्यमंत्री का प्रस्ताव दिया था और आरएसएस ने ही रेखा गुप्ता के नाम को आगे बढ़ाया था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »