WORKSHOP : अपने पूर्वजों को जानने का माध्यम बनेगी ये वंशावली की पुस्तक – दादा तेजभान सिंह
1 min read
अखिल भारतीय कान्हपुरिया महासभा की बैठक संपन्न
REPORT BY NEERAJ SINGH
AMETHI NEWS।
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में जामों विकासखंड अंतर्गत क़स्बा जामों में अखिल भारतीय कान्हपुरिया महासभा की बैठक पवन सिंह के संयोजन में उनके आवास परिसर में आयोजित की गई। बैठक में सुल्तानपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़ सहित कई जनपदों के कान्ह वंशीय क्षत्रिय मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत कान्ह वंशीय क्षत्रियों के जनक राजा कान्ह की तस्वीर पर पूजन करते हुए माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में सभी ने राजा कान्ह को पुष्प अर्पित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गौरीगंज के पूर्व विधायक दादा तेजभान सिंह ने किया। उन्होंने उपस्थिति लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा क्षत्रिय समाज में कान्ह वंशीय की वंशावली पुस्तक का निर्माण सबसे पहले हुआ।
इस वंशावली की पुस्तक से वर्तमान और आने वाली पीढ़ी अपने पूर्वजों के बारे में जानकारी मिलेगी।उन्होंने सभी का आवाहन करते हुए ये कार्य सभी के सहयोग से ही संम्पन होगा।
राजा कान्ह की तस्वीर -👇
अखिल भारतीय कान्हपुरिया महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य कान्ह वंशीय क्षत्रियों के वंशावली में संशोधन करते हुए नये नामों को जोड़ने के सम्बन्ध में इसका आयोजन किया गया है।
वंशावली का अंतिम प्रकाशन 2002 किया गया था, तब से लेकर अभी तक छूटे हुए नामों को वंशावली में जोड़ने का कार्य किया जायेगा। अमेठी जिले के जिलाध्यक्ष साहब बक्श सिंह ने उपस्थित लोगों को जानकारी दी कि कैसे नामों काे लोगों से लेकर वंशावली में जोड़ा जाएगा।कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री विक्रमाजीत सिंह ने किया।
वंशावली की पूर्व उपराष्ट्रपति भैरव सिंह शेखावत ने की थी प्रशंसा
गौरीगंज के पूर्व विधायक दादा तेजभान सिंह ने एक स्मरण की चर्चा करते हुए बताया कि एक पूर्व उपराष्ट्रपति स्व0 भैरव सिंह शेखावत से मुलाक़ात के दौरान उन्हें बताया कि मेरे कान्ह वंशीय क्षत्रियों की वंशावली की पुस्तक तैयार है। काफ़ी खुश हुए और उन्होंने मुझसे कहा कि यह अपने में एक अनूठा कार्य है प्रशंसा की।
इनकी रही मौजूदगी
इस अवसर पर कालिकाबक्स सिंह, वीरेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, आरपी सिंह, पूर्व प्रमुख अनिल सिंह,एमएलसी प्रतिनिधि दिनेश प्रताप सिंह, प्रमुख कुंवर आजाद सिंह अनिल सिंह, जवाहर सिंह, गंगाबक्स सिंह, राम सिंह , मुकुंद सिंह, रिसाल सिंह, बाबादीन सिंह, प्रमोद सिंह, संतराम सिंह, प्रेम बहादुर सिंह, हरेंद्र सिंह, शिव प्रताप सिंह,उदय प्रताप सिंह,संजय सिंह, नीरज सिंह, शिवभान सिंह गौरव सिंह, रामबक्स सिंह, दूधनाथ सिंह, चंद्रभान सिंह,राज नारायण सिंह, मोहन सिंह, सुधाकर सिंह, मथुरा सिंह,दिनेश सिंह वैभव सहित सैकड़ो की संख्या में कान्ह वंशीय क्षत्रिय उपस्थित रहे।