Panchayat By-Election : जिला पंचायत वार्ड संख्या तीन की जनता ने रीना सिंह पर जताया भरोसा
1 min read
REPORT BY VIJAY YADAV
AMETHI NEWS।
जिले में वार्ड संख्या तीन से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए हुई अप चुनाव की मतगणना में रीना सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अनीता सिंह को पराजित कर जीत दर्ज की ।बुधवार को कुल 74 बूथों पर हुए मतदान प्रक्रिया में 24.89 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया था।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान हुए आम चुनाव में वार्ड संख्या तीन से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व युवक कांग्रेस के पूर्व लोक सभा अध्यक्ष शेषनाथ सिंह चुन्नू की माता माधुरी सिंह ने जीत हासिल की थी और अभय सिंह नारे की भाभी रीना सिंह चुनाव हार गई थी।बीते दिनों निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य माधुरी सिंह के निधन के चलते सीट रिक्त घोषित हुई थी।जिसके कारण उप चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई।आम चुनाव में रीना सिंह रनर रही थी और माधुरी सिंह ने जीत दर्ज की थी।
शुक्रवार को मुसाफिरखाना व जगदीशपुर ब्लॉक मुख्यालय पर सुबह 08 बजे से मुसाफिरखाना के ब्लॉक सभागार व जगदीशपुर के ए एच इंटर कॉलेज में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के साथ मतगणना शुरू हुई ।मतगणना के मुसाफिरखाना में सात व जगदीशपुर में पांच टेबल लगाई गई थी।
रीना ने अनीता को 309 मतों से किया पराजित
बुधवार को सम्पन्न मतदान प्रक्रिया में मुसाफिरखाना ब्लॉक के सभी 40 बूथों पर 7897 मतदाताओं व जगदीशपुर के 34 बूथों पर 3132 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
शुक्रवार को हुई मतगणना में रीना सिंह ने अपने निकटता प्रतिद्वंद्वी अनीता सिंह को 309 मतों से हराया।मतगणना में रीना सिंह को 4365 मत हासिल हुए वही अनीता सिंह को 4056 मत मिले ।वही अखिलेश पांडेय को 2247 मतों से संतोष करना पड़ा।

उप चुनाव में जीत के बाद रीना सिंह के प्रतिनिधि अभय सिंह नारे ने कहा कि उनकी यह जीत आम जनता की जीत है और वे क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कृत संकल्पित हैं।