Felicitation Ceremony : शिक्षक राष्ट्र के निर्माता हैं -मयंकेश्वर शरण सिंह
1 min read
REPORT BY LOK REPORTER
AMETHI NEWS।
उत्तर प्रदेशीय सीनियर बेसिक शिक्षक संघ-अमेठी के जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह के नेतृत्व में सेवानिवृत शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सम्मान समारोह,अधिवेशन एवं चुनाव का आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता जगदम्बा प्रसाद त्रिपाठी”मनीषी”एवं “मुख्य-अतिथि”राजा मयंकेश्वर शरण सिंह,राज्यमंत्री,”विशिष्ट-अतिथि-राकेश प्रताप सिंह विधायक गौरीगंज,एवं अवधेश कुमार मिश्र-प्रान्तीय अध्यक्ष,सीनियर बेसिक शिक्षक संघ-अमेठी रहे।
इस अवसर पर सहायता प्राप्त विद्यालयों के 189 शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।इस समारोह को सम्बोधित करते हुए “मुख्य-अतिथि” मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान होना ही चाहिए।आप। सभी ने अपनी शिक्षा,क्षमता एवं कर्मठता से समाज के बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा देने का कार्य किया है। हम आपके स्वस्थ,सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना करते हैं।
राकेश प्रताप सिंह ने कहा शिक्षक ही है जो बच्चों को शिक्षा के साथ ही साथ अनुशासन व संस्कार सिखाता है,संस्कारवान बच्चे ही देश के उत्थान में सहायक सिद्ध होतेहैं।सभा को प्रान्तीय अध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्र,प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह,पारस नाथ सिंह-संरक्षक,सुरेन्द्र बहादुर सिंह,शिव कुमार सिंह,अवनीन्द्र सिंह,मिथिलेश चन्द्र पाण्डेय,मनोज कुमार सिंह,गया प्रताप सिंह ने सम्बोधित किया।
अधिवेशन/चुनाव सम्पन्न कराते हुए प्रान्तीय अध्यक्ष ने राज किशोर सिंह को जिलाध्यक्ष,एवं अजय कुमार शुक्ल को महामंत्री घोषित करते हुए पुरानी कार्यकारिणी बहाल की गयी।आते हुए अतिथियों का स्वागत जिलाध्यक्ष-राज किशोर सिंह ने एवं संचालन महामंत्री-अजय शुक्ला ने किया।
इनकी रही मौजूदगी
इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र त्रिपाठी,अब्दुल रसीद जिलाध्यक्ष,रमा कान्त मौर्य,बृजेश कुमार सिंह,अतुल श्रीवास्तव,हरि प्रसाद दुबे,राकेश यादव,मनोज चौधरी,दिनेश तिवारी,राजेश पाण्डेय,राजेन्द्र प्रताप सिंह,राम सुख,अमिताभ सिंह,प्रियांशु श्रीवास्तव,विनोद कुमार सिंह,राज देव शर्मा,सत्येन्द्र यादव,अशोक कुमार,धर्मेन्द्र यादव,राजेश श्रीवास्तव,राकेश सिंह,राहुल बरनवाल,राम कुमार,रजनीश द्विवेदी,नरेन्द्र सिंह,बृजेश दुबे,विजय यादव,बृजेश त्रिपाठी,राम प्यारे,विश्व विजय सिंह,गजराज सिंह,दिनेश चन्द्र तिवारी,हरि प्रकाश शुक्ल,जितेन्द्र पाण्डेय,मयंक प्रताप सिंह,श्याम सिंह,विजय सिंह-रेवटेडीह,सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार द्विवेदी,एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी भी उपस्थित रहे।