SHRI RAM UTTSAV : श्रीराम सेवा समिति की तरफ से भव्य श्रीराम उत्सव संपन्न
1 min read
REPORT BY VIKRAM BRIJENDRA SINGH
MUMBAI NEWS।
श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर विक्रोली स्थित रामभजन कंपाउंड में भव्य सुंदर कांड का पाठ एवं भजन-संध्या के रूप श्रीराम उत्सव 22 जनवरी को मनाया गया। जिसमें सत्य सनातन चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहन जोशी गुरुजी, लोकेंद्र ओझा, गोविंद भाई ज्ञानेंद्र शुक्ला, राजकुमार पांडेय, सूर्यकुमार तिवारी, पवन प्रजापति ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही मानस परिवार सेवा ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने प्रभु श्री रामचंद्र जी का आशीर्वाद लिया।
भजन गायक सतेंद्र पांडेय और उनकी टीम ने अपने मधुर आवाज से सारे माहौल को राम मय कर दिया। समिति के अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने हिंदुओं को एकजुट होने का आवाहन किया। मोहन जोशी श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री जी के प्रथम शिष्य हैं।
प्रदीप चौहान, गौरव शुक्ला, विशाल जाधव, सुनील चौहान, आशीष सोनार, अमित थापियाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया। यह जानकारी श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष संदीप शुक्ला (बाबा बजरंगी) ने दी।