POLITICAL NEWS : 2027 में बनेगी सपा सरकार- सुनील यादव साजन
1 min read

REPORT BY LOK REPORTER
AMETHI NEWS।
शुक्रवार को पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे सपा नेता व पूर्व विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह यादव साजन का सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।इस दौरान सपा नेता सुनील साजन ने 2027 के विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आवाह्न किया।
सुल्तानपुर के जयसिंहपुर के रेवारी गांव में आयोजित रणविजय सिंह यादव उर्फ हीरो गांधी की पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे सपा नेता पूर्व विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह यादव साजन ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर पूरी तरह से फेल है।
कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है।उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाह्न करते हुए कहा कि 2027 के विधान सभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाए ।प्रदेश की आम जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
जनता अब पूर्ववर्ती विकास वाली अखिलेश सरकार चाहती है। इस मौके पर मुकेश यादव,कलीम, दूधनाथ, दिलीप, पवन पाल, रामसेवक पासी, आयुष सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।