Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

BREAKING NEWS : आम सहमति से चुना जाएगा भाजपा जिलाध्यक्ष – जसवंत सैनी

1 min read
Spread the love

REPORT BY LOK REPORTER 

AMETHI NEWS।

– भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 23 व प्रदेश परिषद सदस्य के लिए हुआ 08 नामांकन

– जिला चुनाव अधिकारी अवधेश पाण्डेय ने पर्यवेक्षक की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष पद का नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराया

भारतीय जनता पार्टी संगठन महापर्व के तहत शुक्रवार को जिलाध्यक्ष पद के लिए 23 व प्रदेश परिषद सदस्य के लिए 08 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिला चुनाव पर्यवेक्षक जसवंत सिंह सैनी,औद्योगिक विकास एवं संसदीय राज्यमंत्री और जिला चुनाव अधिकारी अवधेश पाण्डेय बादल की मौजूदगी में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत चुनावी प्रक्रिया पूरी की गई।दोपहर 11.00 बजे से शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया 02 बजे तक चली।

जिलाध्यक्ष पद चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह व जोश देखा गया।भाजपा जिलाध्यक्ष रामप्रसाद मिश्रा की मौजूदगी में जिला चुनाव पर्यवेक्षक व औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा जिलाध्यक्ष पद पर वैचारिक पृष्ठभूमि से जुड़े समर्पित व दो बार सक्रिय सदस्य रहे वरिष्ठ कार्यकर्ता को आमसहमति से चुना जाएंगा।इससे संगठनात्मक अनुशासन को मजबूती मिलेगी और योग्य,सक्रिय तथा समर्पित कार्यकताओं को नेतृत्व का अवसर मिलेगा।

जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि यह चुनाव पंचायत चुनाव व 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए नेतृत्व तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनावी प्रक्रिया उत्साह के साथ पूरी की गई।

जिलाध्यक्ष पद पर नामांकन दाखिल करने वाले 

आज जिलाध्यक्ष पद पर नामांकन दाखिल करने वालों में क्षेत्रीय किसान मोर्चा अध्यक्ष काशी प्रसाद तिवारी,भाजपा जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित,भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह,जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ला,जिला महामंत्री राकेश त्रिपाठी,जिला महामंत्री भागीरथी मौर्य,सुरेश कुमार त्रिपाठी,दीपचंद कौशल,प्रदीप सिंह,गोविंद सिंह,भूपेंद्र मिश्रा,शिवनारायण सिंह ,गिरीश चंद्र शुक्ला,आशा वाजपेई,अशोक कुमार मौर्य,धर्मेश कुमार मिश्रा ,धर्मेंद्र गिरी,हेमंत विक्रम सिंह,श्याम मूर्ति यादव,डॉक्टर प्रज्ञा बाजपेई,मनोज पासी,बृजेश कुमार गुप्ता समेत 02 दर्जन लोगों ने जिलाध्यक्ष व प्रदेश परिषद सदस्य पद के लिए रामकृष्ण भारती,नकुल कुमार टंडन गिरीश चंद्र पांडे,हिन्देश सिंह,रामदुलार तिवारी,बच्चू लाल यादव,महेंद्र प्रताप सिंह,उपमा सरोज ने नामांकन किया।

इनकी रही मौजूदगी 

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ला पूर्व जिला अध्यक्ष दयाशंकर यादव पूर्व जिला अध्यक्ष उमाशंकर पांडे पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना केशव सिंह ब्लॉक प्रमुख प्रवीण कुमार सिंह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश विक्रम सिंह दीपक सिंह पचेहरी,विक्रम सिंह विक्की,अतुल सिंह,उमेश सिंह देव प्रकाश पांडे महेंद्र मिश्रा राजेश सिंह मंडल अध्यक्ष सहित अन्य मंडल अध्यक्ष, जिला प्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »