FORMATION OF BOARD OF TRADE : भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का गठन, अजय यादव बने अध्यक्ष
1 min read
REPORT BY LOK RIPORTER
SULTANPUR NEWS।
बाबा जन वारी नाथ धाम में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अजय यादव को अध्यक्ष देवेंद्र माली को महामंत्री अंकित माली ,चकरी माली, राजू माली,संजय मोदनवाल को उपाध्यक्ष विरेंद्र माली को सचिव रत्नेश दुबे रिंकू को मीडिया प्रभारी तथा महेश मोदनवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया।
संरक्षक के रूप में कन्हैयालाल माली राम श्रृंगार गोस्वामी व कौशल दास को चुना गया। जनवरी नाथ धाम में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का गठन जिला अध्यक्ष रमेश अग्रहरि की अध्यक्षता में किया गया तथा कार्यक्रम में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी की उपस्थिति में सभी पदाधिकारी का चयन किया गया।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने कहा की बाबा जनवारीनाथ धाम में व्यापार मंडल का गठन कई उद्देश्यों से किया गया है पहले की व्यापारी धाम की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता से अपने-अपने प्रतिष्ठान को लगाएंगे साथ ही साथ ग्राहकों का पूरा सम्मान करेंगे और व्यापारी एक होकर अपनी समस्याओं का निदान करेंगे।
यदि उसके बाद भी व्यापारियों की कोई समस्या होती है तो जिले स्तर से लेकर तहसील स्तर तक उनकी समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री श्री त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान सरकार व्यापारियों तथा अन्य वर्गों के लिए सुंदर कार्य कर रही है बेहतर कानून व्यवस्था है जिसकी हम प्रशंसा करते हैं।
जिला अध्यक्ष रमेश अग्रहरि ने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व्यापारी हित में सदैव तत्पर है और धाम में हो रहे निर्माण आदि की भी निगरानी हम और हमारे व्यापार मंडल के पदाधिकारी करते रहेंगे जिससे पहले की तरह घटिया निर्माण न होने पावे।
इस अवसर पर अमित माली आनंद मोतीलाल माली संजय राकेश गिरी रामकरण दिनेश मोदनवाल संजय मोदनवाल संतोष मोदनवाल विरेंद्र माली रवि माली उर्मिला गुप्ता स्वामीनारायण जयसवाल जमशेद अली संतलाल गुप्ता रत्नेश दुबे रिंकू गुलाब मोदनवाल संदीप मोदनवाल राजमणि मोदनवाल विकास माली महेश माली पूजा अरुण जायसवाल सुरेश मोदनवाल अनवारा खाटून विजय यादव पवन मोदनवाल सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।