BLANKET DISTRIBUTION : जरूरतमंदों को मिले कंबल, खिल उठे चेहरे
1 min read


REPORT BY LOK REPORTER
AMETHI NEWS I
क्षेत्र के ग्राम पंचायत ऊचगांव की ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व भाजपा नेता राजेश कुमार चौहान ने अपने आवास पर बुलाकर गुरुवार को गरीबों, दिव्यांगों व विधवा महिलाओं को कंबल वितरित किया।
कंबल पाकर लोग काफी खुश नजर आए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व अनुसूचित मोर्चे के वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश चौहान ने कहाकि इस समय काफी ठंड पड़ रही है।
गरीबों के पास पर्याप्त संसाधन न होने वह ठिठुर रहे हैं। मैं ऐसे लोगों की मदद करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहता हूं।ग्राम पंचायत की 1500 जररूत मन्दो को कम्बल वितरित कर उनके स्वस्थ व उज्ज्वल जीवन की कामना की।
राजेश चौहान ने कहा कि गरीबों की सेवा पुनीत कार्य होती है। गरीबों एवं असहायों को कंबल देकर हम उन पर कोई एहसान नही कर रहे हैं। बल्कि सामाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की कोशिश कर रहें है।ग्रामीणों में शांति पूर्वक कंबल वितरण आयोजन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान गुड़िया चौहान, लईक अहमद, बद्री यादव, राजेश मिश्रा, दिनेश मिश्रा, उमाशंकर मिश्रा, महेश मिश्रा, कृष्ण कुमार ओझा, गोल्डन मास्टर अखिलेश पांडेय समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे I

