Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

हर घर तिरंगा अभियान से जन-जन को जोड़ेगी भाजपा – शंकर गिरी

1 min read
Spread the love

REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS I 

 

हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त गौरीगंज स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर बैठक आहूत हुई जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी शंकर गिरी रहे।

बैठक से पहले मुख्य अतिथि शंकर गिरी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह के साथ प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया।

प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की स्वतंत्रता दिवस पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन होगा इस अभियान के तहत पार्टी जन-जन को जोड़ेगी इसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करते हुए स्वतंत्रता प्रति के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है।

उन्होंने कहा कि 12 से 14 अगस्त तक सभी महापुरुषों की प्रतिमा एवं स्मारकों आसपास स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों पर माल्यार्पण होगा आगे कहा कि 14 अगस्त विभाजन विभीषिका स्मृति मानव विस्थापन एवं मजबूरी में पलायन की दर्दनाक कहानी बयां करता है।

विभाजन के काले अध्याय को याद करते हुए लाखों की संख्या में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी एवं प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी आगे अपने संबोधन में कहा कि युवा मोर्चा के द्वारा 11 12 13 अगस्त को प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्रा का भी आयोजन किया जाएगा।

प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का संचालन अभियान के प्रभारी राकेश त्रिपाठी ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय परिषद सदस्य दयाशंकर यादव पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी अभियान के सहसंयोजक अतुल सिंह एवं प्रभात शुक्ला,अशोक मौर्य,केशव सिंह गोविंद सिंह चौहान प्रवीण सिंह आशा बाजपेई निमिषा त्रिपाठी सुधांशु शुक्ला विषुव मिश्रा अभ्युदय सिंह मनोज जायसवाल उमा रमण सिंह, वेद तिवारी विजय किशोर तिवारी सुरेश तिवारी राकेश बहादुर सिंह सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »