FILM INDUSTRY : एनबीके 109′ में एक साथ नज़र आएंगे साउथ स्टार नंदमुरी बालकृष्ण और प्रज्ञा जायसवाल
1 min read
REPORT BY KALI DAS PANDEY
MUMBAI NEWS I
पैन इंडिया स्टार के रूप में विख्यात अभिनेत्री प्रज्ञा जायसवाल इन दिनों अपनी ‘फिल्म खेल खेल में’ को लेकर काफी उत्साहित हैं। 15 अगस्त को रिलीज होने वाली अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म से वो अपनी बॉलीवुड जर्नी शुरू कर रही हैं।
उन्होंने हाल ही में इस बात की पुष्टि की है कि वो साउथ की फिल्म ‘एनबीके 109’ में बतौर लीड अभिनेत्री नज़र आएँगी। इस फिल्म में तेलुगु फिल्म जगत के दिग्गज और फैंस के बीच ‘मन बलैया’ के नाम से मशहूर अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण की मुख्य भूमिका है। इससे पहले प्रज्ञा जायसवाल ‘अखण्डा’ में उनके साथ नज़र आयी थीं जो ब्लॉकबस्टर रही।
बॉबी कोली द्वारा निर्देशित और नागा वामसी द्वारा निर्मित, इस तेलुगु एक्शन ड्रामा में बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल की भी अहम भूमिका है।अपनी नवीनतम फिल्म ‘एनबीके 109’ की मेकिंग की विस्तृत चर्चा करते हुए प्रज्ञा जायसवाल कहती हैं “मैं नंदमुरी बालकृष्ण के साथ एक साथ फिर से जुड़ने और बॉबी कोली के निर्देशन में काम करके काफी रोमांचित हूँ।
‘एनबीके 109’ एक शानदार प्रोजेक्ट है और बॉबी देओल और नंदमुरी बालकृष्ण बहुत ही अनुभवी और प्रतिभाशाली कलाकार हैं। मुझे उम्मीद है कि सिनेदर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आएगी।”
भोजपुरी फिल्म ‘बहू मांगे इंसाफ’ प्रदर्शन के लिए तैयार
प्रमोद कुमार व अम्बर मूवीज की नवीनतम प्रस्तुति भोजपुरी फिल्म ‘बहु मांगे इंसाफ’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (मुंबई) ने बिना कट के यू ए सर्टिफिकेट दे कर पास कर दिया है। प्रदर्शन के लिए तैयार यह फिल्म बहुत जल्द ही सिनेदर्शकों तक पहुंचने वाली है।
80 के दशक से फिल्म जगत में बतौर लेखक, निर्देशक और पत्रकार के रूप में क्रियाशील कुमार विकल के निर्देशन में बनी इस भोजपुरी फिल्म के मुख्य कलाकार अवध सिंह, वैशाली शर्मा, शिवानी, रणधीर चंद्रवंशी, संतोष साहनी, रमेश दुबे, सचित, विक्रम, घरावन बिहारी, सुभाष कुमार, राहुल पाण्डेय, देवेंद्र कुमार, किरण साह, सीमा सरगम, मोना, गुड़िया, जीतेन्द्र सिंह और मोनू दिलदार आदि हैं।
नारी सशक्तिकरण की आवाज़ बुलंद करती इस भोजपुरी फिल्म के निर्माता अजय कांत, सह निर्माता सीमा कुमारी, गायत्री चंद्रवंशी व रमेश दुबे, प्रचारक समरजीत, गीतकार प्यारेलाल यादव व सन्तोषपुरी, संगीतकार अमन श्लोक, डीओपी मनीष मुस्कान और एडिटर नकुल के प्रसाद हैं।