Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का किया गया आयोजन,एमएलसी ने किया शुभारंभ

1 min read

 

REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS I 

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज गौरीगंज के प्रांगण में जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदस्य विधान परिषद शैलेंद्र प्रताप सिंह द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत सरिता सिंह और रोली सिंह ने तिलक लगाकर किया। पुष्पगुच्छ देकर डॉ0 आराधना राज ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

जगदम्बा प्रसाद त्रिपाठी मनीषी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि शिक्षा क्षेत्र में युवाओं के लिए शिक्षा ही धन है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। अर्चना भारती प्रवक्ता संजय गांधी पॉलीटेक्निक जगदीशपुर ने नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। असिटेंट प्रोफेसर धनंजय सिंह ने अपने सम्बोधन ने शिक्षा की नई नीतियों पर प्रकाश डाला। अजय सिंह उप प्रधानाचार्य आईटीआई गौरीगंज ने भी प्रकाश डालते हुए सरकार की औधोगिक नीतियां बताते हुए युवाओं को आत्म निर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

पर्यावरणविद् डॉ0 अर्जुन पाण्डेय ने कहा कि इसरो ने चन्द्र यान-3 के सफल परीक्षण द्वारा चन्द्रमा पर तिरंगा लहराकर दुनिया के खाके पर नया इतिहास रचने का कार्य किया है। ऐश्वर्य यादव परियोजना निदेशक डीआरडीए ने परियोजनाओं के बारे में चर्चा किया। डॉ आशा गुप्ता प्रोफेसर आरआर पीजी कॉलेज ने नए भारत की कल्पना पर अपना विचार रखा। डॉ के के मिश्र, डॉ अंगद सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

उपनिदेशक डॉ आराधना राज ने सभी अतिथियों को मोमेंटो भेट कर सम्मानित करते हुए कहा कि युवाओं को नये भारत के निर्माण के लिए आगे आने की जरूरत है। मॉक पड़ोस जिला स्तरीय संसद में विकास शुक्ल ने लोकसभा अध्यक्ष, युवा प्रधान मंत्री अभिजीत त्रिपाठी, राहुल कुमार स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण मंत्री, महिला एवम बाल विकास मंत्री आदि विभाग के द्वारा सत्ता पक्ष और दिलवर अली ने अपने साथियों के साथ विपक्ष की भूमिका अदा करते हुए प्रश्नों के बौछार किया ।

मंच का संचालन डॉ रमेश सिंह ने किया। इस युवा पड़ोस संसद के अवसर पर लालमणि कश्यप , ए पी एस दिनेश मणि ओझा, एसपी सिंह, चंद्र पाल यादव, राघवेंद्र प्रताप सिंह, ललित, सीमा, विवेक पांडेय,अभय शर्मा, दीप शिखा मौर्य, सीमा यादव, सुमित्रा आदि की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »