Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

सिद्ध पीठ स्वामी परमहंस आश्रम आस्था का केंद्र

1 min read

 

REPORT BY KAUSHAL KISHOR

AMETHI NEWS। 

सिद्ध पीठ स्वामी 1008 श्री परमहंस जी महराज की आलौकिक दिब्य प्रतिमा का दर्शन कर मिन्नते पूरी कर रहे है। घने जंगल के बीच अलोपी बाबा के नाम से भी लोग स्वामी परमहंस जी महराज का स्मरण लोग करते है। आश्रम टीकर टीकरमाफी मे संस्कृत पाठशाला अर्से से नि:शुल्क संचालित है। आश्रम पद्धति से बटुको को गुरु कुल शिक्षा दी जाती है।

वर्ष 1980 से सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी से शास्त्री,आचार्य,शिक्षा शास्त्री की डिग्री हासिल छात्र कर रहे है। विशालकाय छात्रावास,दिब्य परिसर मे छात्रो का रहन-सहन है। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय परिसर मे इलाज की सुविधा भी है। उप शाखा डाकघर,भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा भी संचालित है।गाय के दूध का सेवन आश्रम के साधु-संत करते है।
आश्रम मे द्वादश ज्योर्तिलिंग का भब्य औलौकिक छटा है।

विशालकाय भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा ध्यान मुद्रा मे बिराजमान है।पदनाभम् ज्योर्तिलिंग के साथ ही साथ आदि शक्ति जगदम्बा की प्रतिमा का प्रतिबिंब औलौकिक छटा बिखेरती हुई दुआए दे रही है। तो वही बाबा भरैव नाथ का भी आशीष श्रद्धालु ले रहे है। हनुमान जी महराज का दर्शन कर लोग समस्याओ से मुक्त पा रहे।

भगवान शनि देव महराज की शिला पर सरसो का तेल चढाना,दिब्य दीपक जला रहे है। नौ ग्रह का आलौकिक पूजा-पाठ कर लोग अपने परिवार का मंगल कर रहे है। अर्धनारीश्वर मन्दिर मे भगवान श्रीराम,लक्ष्मण,माता सीता जी,हनुमान की राम दरबार का भब्य दर्शन कर रहे है। माता दुर्गा,राधा-कृष्ण की प्रतिमा,के साथ ही साथ अर्धनारीश्वर की बैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-पाठ और आरती नियमित सिद्ध पीठ के सभी मंदिरो मे होती है।

गुरुकुल पद्धति की पढाई देख सनातनी निहाल हो जाते है। लेकिन बटुको के आसपास इलाके मे जाने के लिए पैदल ही तय करना पडता है। विशाल भण्डारे मे अतिथि प्रसाद ग्रहण करते है। सिद्ध पीठ पर सुबह शाम आरती होती है। मानसिक रूप से बिछत्ति लोग आश्रम मे रूक कर स्वस्थ हो जाते है। आश्रम पर स्वान ,गाय, पगल व्यक्ति को प्रसादी दी जाती है।

नवजात शिशु के रक्षा के लिए आश्रम की नीर लोग अपने घरो को ले जाते है। मंगलवार को भब्य मेला लगता है। छमाही और वार्षिक यज्ञ महोत्सव के बाद विशाल मेले भक्तो का जमावडा लगता है। मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी 108 दिनेशानन्द जी महराज,कृष्णानन्द जी महाराज भक्तो को स्वामी परमहंस जी महराज की समाधि स्थल का दिब्य दर्शन कराते है।

आश्रम टीकर महाप्रबंधक स्वामी हरि चैतन्य ब्रह्मचारी जी महराज,स्वामी 108 श्री हर्ष चैतन्य जी महराज,स्वामी श्री कटटर जी महराज सिद्ध पीठ की गरिमामय आशीष लोगो को दे रहे है। स्वामी परमहंस आश्रम टीकर माफी परिसर अमेठी-दुर्गापुर मुख्य मार्ग पर पुलिस चौकी टीकर माफी लोगो की सुरक्षा मे तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »