Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

जीबी पंत कृषि एवं विश्वविद्यालय नैनीताल में खेती के गुर सीख रहे किसान

1 min read

 

REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS ।

जनपद में संचालित सबमिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजनांतर्गत अंतर्राज्यीय सात दिवसीय कृषक भ्रमण एवं प्रशिक्षण हेतु जनपद के विभिन्न विकासखंडों से 52 किसानों का एक दल पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर नैनीताल में 12 दिसंबर से किसान अपने भ्रमण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में सर्वाधिक रुचि मशरूम,सब्जी उत्पादन एवं पशुपालन में रुचि लेते देखे जा रहे हैं।

पशुपालन के बारे में किसानों को जानकारी देने वाले विशेषज्ञ डा संदीप तलवार ने बताया कि खेती की आय तभी दो गुनी आसानी से हो सकती है जब खेती के साथ अच्छा पशुपालन है।तकनीकी जानकारी के साथ पशुपालन सबसे अच्छा स्वरोजगार साबित हो सकता है।पशुपालन में दुग्ध उत्पादन आय का सबसे अच्छा जरिया है।

सब्जी उत्पादन के बारे में जानकारी देने वाले विशेषज्ञ डा उपेंद्र सिंह ने किसानो को बताया कि जानकारी देते हुए बताया कि कम लागत में अगैती सब्जी तैयार करने से ही किसान अच्छा लाभ कमा सकते हैं सब्जी की खेती में समय के अनुसार नई तकनीकों का प्रयोग कर सब्जी की खेती में सफलता हासिल की जाती है।

कृषि वैज्ञानिक डा उपेंद्र ने कहा कि किसान सबसे ज्यादा संतोष करने वाला प्राणी है तभी तो फसल को नुकसान होने के बाद भी किसान खेती करना नहीं छोड़ता।

मशरूम,पशुपालन सब्जी की खेती की जानकारी में रुचि ले रहे किसान

दो दिनों के प्रशिक्षण सत्र में किसानों ने मशरूम,पशुपालन,औषधीय खेती,सब्जी की खेती मधुमक्खी पालन जैसे विषयों पर विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों से जानकारी हासिल की।किसानों के दल का नेतृत्व जगदीशपुर बीटीएम देवमणि त्रिपाठी द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »