Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता-शंकर गिरी

1 min read

REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

भाजपा जिला कार्यालय गौरीगंज में भाजपा जिला अध्यक्ष रामप्रसाद मिश्रा की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की अलग-अलग बैठक आहत हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी शंकर गिरी रहे।

जिला प्रभारी शंकर गिरी अलग-अलग बैठकों को संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जी जान से जुट जाएं। जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की अलग-अलग बैठकों में सभी उपस्थित पदाधिकारी की कार्यों की समीक्षा एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया ।

आगामी कार्य योजना को लेकर के सब को एक साथ जुड़ने के लिए कार्य योजना भी बनाई। जिला प्रभारी शंकर गिरी ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश में डंका बज रहा है आज आम जनमानस में हमारी सरकार के कार्यों की एवं अमेठी लोकसभा में दीदी स्मृति इरानी के द्वारा किए गए अभूतपूर्व विकास कार्यों की आम जनमानस में खुशी की लहर है और एक भरोसा भी है।

जिला प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की बैठक में प्रमुख रूप से सुधांशु शुक्ला जिला महामंत्री राकेश त्रिपाठी जिला महामंत्री चन्द्रमौलि सिंह, गिरीश चंद शुक्ला जिला उपाध्यक्ष अतुल सिंह जिला मंत्री मनोज जायसवाल जिला मंत्री उमा रमन सिंह जिला मंत्री प्रभात शुक्ला जिला मंत्री,कृष्ण कुमार यादव मौजूद रहे I

इसके अलावा मण्डल अध्यक्ष राजेश सिंह मंडल अध्यक्ष शंकरबक्स सिंह मंडल अध्यक्ष राम उजागिर तिवारी मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल अजय तिवारी, आशा बाजपेई जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा  निमिषा त्रिपाठी  गीता सिंह  लवलेश मिश्रा पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सहित सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »