Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

ऐसा क्या हो गया कि युवक ने पहली मैरिज एनवरसरी के एक दिन पूर्व कर ली आत्महत्या

1 min read

REPORT BY LOK REPORTER 

MATHURA NEWS।

गोविंद नगर थाना क्षेत्र के महेंद्र नगर में शुक्रवार सुबह एक युवक ने पत्नी पर बेवफाई के शक में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ससुरलीजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कराया है। युवक की शनिवार को शादी की पहली वर्षगांठ है।

प्रहलाद ठाकुर (23) पुत्र शेर सिंह निवासी महेंद्र नगर, गोविंद नगर अपने दो भाइयों के साथ छाता स्थित कपड़ा फैक्ट्री में कैंटीन संचालन का काम करता था। 2 दिसंबर 2022 को उसकी शादी कविता निवासी सुरीर के साथ हुई थी।

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद प्रहलाद के परिजन व अन्य संबधी  ने बताया कि कि पहले आज के दिन हुई शादी थी। प्रहलाद की शादी 2 दिसंबर 2022 को हुई थी। शनिवार को उसकी शादी की प्रथम वर्षगांठ है।

प्रहलाद के भाई अशोक ने बताया कि उसने दोस्तों को दावत देने का वादा किया था। लेकिन पत्नी से विवाद ने उसे मौत की दहलीज पर पहुंचा दिया। परिजनों ने मृतक के मोबाइल को चेक किया, जिसमें सामने आया कि शुक्रवार सुबह पांच बजे के करीब उसने अपने एक दोस्त को फोन किया था। मगर, उसका फोन न उठने के कारण बात नहीं हो सकी।

मृतक- प्रहलाद 

उसका आरोप था कि कविता फोन पर किसी से बात करती है। इसको लेकर कई बार प्रहलाद का उससे विवाद हुआ। बुधवार को दोनों के बीच फिर से कहासुनी हुई। इस परकविता ने अपने मायके वाले बुला लिए। वह दहेज का सामान अपने साथ ले गए और प्रहलाद पर हंगामे का आरोप लगाते हुए गोविंद नगर पुलिस को सौंप गए।

पुलिस ने प्रहलाद को शांतिभंग में पाबंद कर दिया। बृहस्पतिवार को प्रहलाद कोर्ट से जमानत कराकर घर आया और तनाव में रहा। शुक्रवार सुबह पांच बजे के बाद उसने फंदा लगा लिया। घर के सदस्यों के जागने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्रहलाद की पत्नी कविता, उसके दो भाई भाइयों और मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर ललित भाटी के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बेसहारा हो गई दुधमुंही बच्ची  –

प्रहलाद के परिजनों ने बताया कि एक माह पहले ही कविता ने बेटी को जन्म दिया है। बुधवार को विवाद के बाद वह अपने मायके वालों के साथ चली गई। बेटी को ससुराल में ही छोड़ गई। बच्ची उसी दिन से मां के दूध के लिए बिलख रही है। प्रहलाद । बच्ची को बिलखते देखकर दुखी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »