Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

ब्लाक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित

1 min read

REPORT BY VIRENDRA YADAV 

AMETHI NEWS।

विकास खण्ड भादर के नगरडीह के खेल मैदान में बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ब्लाक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार यादव ने किया। प्रतियोगिता की सभी स्पर्धाओं में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया।

एथलेटिक्स में मो साहिल और आस्था पांडेय का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। कम्पोजिट विद्यालय भादर-1 के शमशाद ने 9.65मीटर गोला फेंक कर प्रथम स्थान हासिल किया। बालिकाओं में आरज़ू ने गोला फेंक प्रतियोगिता जीती।

मां सरस्वती की वंदना के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार ने कहा कि ग्रामीण अंचल के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, अभ्यास और उचित अवसर मिलना चाहिए।इसी मैदान से दौड़ सीखकर लिए राहुल पाल,अंतिमा पाल और उसके सभी भाई बहन एथेलेटिक्स की दुनिया में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अमेठी का नाम रोशन कर रहे हैं।

मेजबान विद्यालय और आयोजन समिति की ओर से बच्चा राम वर्मा और वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक सुभाष सिंह ने खिलाड़ियों और टीमों का स्वागत किया। प्रधान प्रतिनिधि नागेन्द्र प्रताप सिंह (गोलू सिंह) ने आयोजन में सराहनीय सहयोग किया। अवकाश प्राप्त प्र0 अ0 चंद्रहास सिंह ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता का संचालन उमेश त्रिपाठी,देवांशु सिंह और आरती ने किया। रेफरी की भूमिका सतीश शर्मा, राघवेन्द्र सिंह, विजय प्रताप यादव, गीता पाल, मिथिलेश मौर्य,राणा समीर,ओम प्रकाश राव,नीतू सिंह, राजेन्द्र कुमार ने निभाई।

वरिष्ठ शिक्षक शिव सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रवीण सिंह, पूर्व मा शि संघ के अध्यक्ष कपिलेश यादव, ज्ञान चंद पांडेय, वीरेंद्र यादव, ललित नारायण त्रिपाठी, रीता यादव, राजबहादुर पाल, प्रीति सिंह, रामबरन, प्रहलाद गौतम, अविनाश चंद्र, सुनील सोनी,अजय जायसवाल आदि ने खेल मैदान में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

प्रतियोगिता परिणाम -एक नजर

प्राथमिक संवर्ग 50मी,100मी-रेहान प्रथम, आस्था प्रथम
200मी आदर्श पाल और आस्था -प्रथम
400मी-खुशी और विष्णु -प्रथम
उच्च प्राथमिक संवर्ग
100मी,200मी,400मी मो साहिल -प्रथम
600मी-नीरज कुमार प्रथम
चक्रक्षेपण-उमेश, प्रथम

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »