डिप्टी सीएम का अमेठी पहुंचने पर भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत
1 min read


LOK REPORTER
AMETHI NEWS।
जिले में डिप्टी सीएम के आगमन पर जगह- जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया I मुंशीगंज रोड हाइवे ओवरब्रिज के पास स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में डिप्टी सीएम का भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। एक निजी कार्यक्रम में अमेठी जा रहे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का स्थानीय मुसाफिरखाना कस्बे में भव्य स्वागत किया गया।
उक्त अवसर पर जिला मंत्री प्रभात शुक्ला अतुल सिंह, जिला मीडिया सह प्रभारी अरुण मिश्र,आईटी जिला संयोजक अंशु तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, ओमप्रकाश पांडेय, नकुल टंडन, सुरेश तिवारी, करूणा प्रसाद तिवारी, राम गोपाल कौशल, अमित यादव, शैलेंद्र सिंह, जीतबहादुर सिंह, राजेश दुबे, श्याम लाल यादव,देव नारायण यादव, सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे I
जिले के इन्हौना चौराहे पर शुक्रवार को लखनऊ से अमेठी जाते समय प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उप मुख्यमंत्री के स्वागत किया। और अपने नेता के स्वागत के दौरान कार्यकर्ता गदगद नजर आए।कार्यकर्ताओं के स्वागत के बाद उप मुख्यमंत्री का काफिला अमेठी के लिए रवाना हो गया।

सुरक्षा के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक इन्हौना कंचन सिंह दलबल के साथ मौजूद रही। इस मौके पर सियाराम दत्त मिश्रा, तेज नारायण मिश्रा, रामकिशोर त्रिवेदी बबलू, देवेंद्र शुक्ला पप्पू,गुड्डू चौरसिया, श्रीष कुमार गुप्ता,मंडल उपाध्यक्ष दीपू मिश्रा, शिवकुमार गुप्ता, बच्चू लाल यादव, शिवकुमार गुप्ता, गयानाथ सिंह, सुनील पासी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

