Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

जीकेसी के राष्ट्रीय मीडिया अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव हुए सम्मानित

1 min read

LOK REPORTER 

PATNA,BIHAR I

जीकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (मीडिया) संतोष कुमार श्रीवास्तव के पटना आगमन पर नागेश्वर कॉलोनी के रॉयल गार्डेन स्थित जीकेसी केन्द्रीय कार्यालय में अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। ज्ञातव्य है कि श्री श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश में रहते हैं और दीपावली के पूर्व संध्या पर आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे थे।

जीकेसी ने दीपोत्सव कार्यक्रम में देश के नाम, भगवान चित्रगुप्त जी महाराज के नाम, संगठन के नाम, सामाजिक सौहार्द के नाम और भाईचारा और जीवन को धन-धान से परिपूर्ण करने वाली माता लक्ष्मी के नाम से पांच- पांच दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया। दीप जलाने से पूर्व भगवान चित्रगुप्त जी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित किया गया।

कार्यक्रम में संतोष कुमार श्रीवास्तव राष्ट्रीय अध्यक्ष (मीडिया), कनिष्का रंजन सी एफ ओ , अरविन्द कुमार अकेला पटना जिला प्रभारी (मीडिया), जीकेसी के नये सदस्य कलाकार में अश्विन वर्मा, सुनीता वर्मा एवं दिव्य ज्योति सहित अन्य सदस्यों को ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, प्रबंध न्यासी रागनी रंजन, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (मीडिया) जितेन्द्र कुमार सिन्हा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने सम्मानित किया।

दीपोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि समस्त सृष्टि की मूलभूत आद्याशक्ति महालक्ष्मी है। वह सत्य, रज और तम तीनों गुणों का मूल समवाय है। प्रबंध न्यासी रागनी रंजन ने कहा कि सर्वविदित है कि दिपावली अंधकार पर प्रकाश की विजय का धोतक है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने कहा कि दीपावली पर्व अंधेरा दूर करने का पर्व है सभी लोग समाज में फैले कुरीतियों को दूर करें ताकि समाज का भला हो सके।

दीपोत्सव कार्यक्रम में सम्मानित होने के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष (मीडिया) संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन अपने लक्ष्य की दिशा में दिनों दिन बढ़ रही। दीपावली के दिन महालक्ष्मी पूजा किया जाता है। महालक्ष्मी को तामसिक रूप में क्षुधा, तृष्णा, निद्रा, कालरात्रि, महामारी के रूप में अभिव्यक्त किया जाता है, वहीं राजसिक रूप में जगत का भरण-पोषण करने वाली श्री के रूप में जानी जाती है।

दीपोत्सव कार्यक्रम में जीकेसी कला संस्कृति प्रकोष्ठ के नये सदस्य कलाकार अश्विन वर्मा, सुनीता वर्मा एवं दिव्य ज्योति, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार दास और प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर कुमार वर्मा ने एक से एक गीतों से लोगों को मनमुग्ध कर दिया।

दीपोत्सव कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (मीडिया) जितेन्द्र कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (कला संस्कृति प्रकोष्ठ) प्रेम कुमार, राष्ट्रीय सचिव दिलीप कुमार सिन्हा, प्रदेश प्रवक्ता मुकेश महान, अध्यक्ष (मानवाधिकार प्रकोष्ठ) नम्रता आनंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीलेश रंजन, प्रदेश मंत्री बालिराम श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) नंदा कुमारी, प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिन्हा, कटिहार जिला प्रभारी (मीडिया) अशोक कुमार सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष (कला संस्कृति प्रकोष्ठ) दिवाकर कुमार वर्मा, पटना जिला महासचिव धनंजय प्रसाद एवम उदघोषक अजय कुमार अम्वष्ठा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »