श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से श्रीलंका तक श्री राम वांगमन मार्ग से करेंगे पदयात्रा अक्षय भगत
1 min read


अयोध्या।
भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या से रामवन गमन मार्ग पर भरतकुंड होते हुए प्रयागराज, चित्रकूट, सतना ,छत्तीसगढ़, पंचवटी,हम्पी होते हुए रामसेतु तक लगभग 3000 किलोमीटर की यात्रा चार से पांच माह में पूरी करेंगे।
अक्षय भगत पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बुर्दा गांव के निवासी हैं इससे पहले वह बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान पर साइकिल से पूरे भारत की यात्रा की है।

उसके अलावा अफ्रीका के चार देश की केन्या ,युगांडा, रवांडा ,तंजानिया सहित बांग्लादेश की यात्रा साइकिल से पूरी की है।
इस अवसर पर प्रवीण सिंह एडवोकेट ने अक्षय भगत को रामनाम का पटका पहनाकर सुखद यात्रा की कामना की।
उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति किसी दिव्य संकल्प के साथ आगे बढ़ता है तब प्रभु राम उसकी सहायता करते हैं। अक्षय भगत ने श्री राम जन्मभूमि एवं हनुमानगढ़ी का दर्शन करके यात्रा शुरू की।

