Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

अच्छी पढ़ाई कर छात्र बैज्ञानिक बने,देश का गौरव बढ़ायें -जियालाल आर्य

1 min read

 

अमेठी। अच्छी पढ़ाई कर छात्र बैज्ञानिक बनने के लिए प्रेरित किए। देश का गौरव बढ़ाने के लिए युवा पीढ़ी को आगे आने की बात कही। प्रायोजक नेहरू युवा केंद्र अमेठी एवं अमेठी महिला एवं बाल कल्याण समिति अमेठी के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री के पंचप्रण विषय पर आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत युवा संवाद कार्यक्रम महारानी अमिता सिंह कन्या इंटर कॉलेज गोरखा पुर में कार्यक्रम की आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि पूर्व गृह सचिव बिहार सरकार जियालाल आर्य तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ अर्जुन पांडेय एवं कॉलेज के प्रबंधक अमर बहादुर सिंह ने सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर युवा संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व गृह सचिव (बिहार सरकार)जियालाल आर्य ने कार्यक्रम में प्रतिभा करने वाली सभी छात्रों और युवाओं को अच्छी पढ़ाई करने के साथ वैज्ञानिक बनने के लिए प्रेरित किया, उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने 1965 में जय जवान जय किसान का नारा दिया था और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान -3 को शिव शक्ति कहा है।

विकसित राष्ट्र की बात कही थी । उन्होंने कहा कि आज चंद्रयान -3 चंद्रमा पर लैंडिंग कर रहा है। यह हमारे देश की गौरव की बात है।
कार्यक्रम के दौरान ही उन्होंने कॉलेज के प्रबंधक को अमर बहादुर सिंह को अपने द्वारा लिखी गई पुस्तक क्रांति जोती सावित्रीबाई फुले उपन्यास, दो भिक्षुणियां काव्य संग्रह,बाल गीत और झांसी की झलकरी पुस्तक भेंट किया और कार्यक्रम में शामिल छात्राओं और युवाओं को अच्छी शिक्षा ग्रहण करने को प्रेरित किया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ अंगद सिंह ने कहा कि इब्राहिम लिंकन ने दास प्रथा का अंत किया था और अंग्रेज जाते-जाते भारत को तीन टुकड़ों में बांटने का काम किया है। व्यापार करने आए अंग्रेज फूट डालो राज करो की नीति अपना कर ,पूरे देश में साढ़े तीन सौ वर्ष शासन किया था। उन्होंने युवाओं को कहा कि आज अपनी ताकत पहचानने की जरूरत है।

कोई काम को छोटा नहीं होता। मेहनत करने वाला हर व्यक्ति ही आगे बढ़ता है और सफलता की मंजिल तक पहुंचता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ अर्जुन पांडेय ने कार्यक्रम में युवाओं को पंचप्रण के माध्यम से राष्ट्र को विकसित बनाने के लिए आगे आने को प्रेरित किया, उन्होंने कहा कि आर्यभट्ट ने शून्य का आविष्कार किया था और कहा था कि सभी ग्रह चलते रहते हैं।

आज उसी के आधार पर इसरो के वैज्ञानिकों ने काम कर रहे हैं I उन्होंने युवाओं को कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही हर युवा आगे बढ़ सकता है। शिक्षा ही एकमात्र कुंजी है ,जो विकास के रास्ते पर आपको आगे बढ़ा सकती है। डॉ पाण्डेय ने कहा कि अगर देश को बचाना है, तो युवाओं को आगे आना होगा।

अगर युवा पीढ़ी किसी काम को ठान लिया तो कोई भी काम असंभव नहीं है। हर काम संभव में बदल जायेगा, जिसके माध्यम से हमारा देश विकसित राष्ट्र घोषित हो सकता है। युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान छात्रा शिवानी सोनी, सुप्रिया सिंह, काजल यादव ,हुशैना बानो, सोनी प्रजापति, काजल कनौजिया, काजल ,प्राची सिंह,रुकैया बानो ने पंचप्रण के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए। सभी छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक दिनेश मणि ओझा ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए युवा संवाद पर प्रकाश डाला। कॉलेज के प्रबंधक को अमर बहादुर सिंह ने सभी अतिथियों को माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने युवाओं को पंचप्रण की शपथ दिलाई।कार्यक्रम का संचालन आशुतोष मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम को अरविन्द कुमार सिंह,त्रिभुवन नाथ चौधरी ,रजनीश झा,नरेंद्र सिंह, परशुराम पूर्व प्रमुख ब्लॉक प्रमुख , सुरेश शुक्ला ने संबोधित किया। इस अवसर पर कॉलेज की प्रधानाचार्य महालक्ष्मी मिश्रा ,शशांक सिंह, अनुप्रिया सिंह ,शिखा मिश्रा, श्रद्धा सिंह, सुशील मिश्रा ,अमित कुमार पांडेय ,मनोज यादव के साथ शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »