Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

पिंक बसों के चलाने की जिम्मेदारी अब निर्वाहन करेगी आधी आबादी

1 min read
Spread the love

 

लखनऊ ब्यूरो। उत्तर प्रदेश में रोडवेज की पिंक बसों के संचालन के लिए कार्य कर रही योगी सरकार जल्द ही महिला चालकों के दूसरे बैच की शुरुआत करने जा रही है। महिला ड्राइवरों के द्वितीय बैच के लिए कौशल विकास मिशन द्वारा अनुमति मिल गई है। इन महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। शेष 4 आवेदन और प्राप्त होने के बाद द्वितीय बैच का संचालन शीघ्र ही शुरू कर दिया जाएगा।

इन महिला चालकों के ड्यूटी पर आ जाने से पिंक बसों का संचालन लगभग महिलाओं द्वारा होने लगेगा जिससे उत्तर प्रदेश की महिलाएं पहले से अधिक सुरक्षित यात्रा कर सकेंगी। उल्लेखनीय है कि पिंक बसों के संचालन के लिए सितम्बर 2022 से 21 महिला चालको को रोडवेज के विभिन्न डिपो में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

महिलाओं के लिए पिंक बसों में होगा सुरक्षित सफर
उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि रजिस्ट्रेशन करा चुकी 23 महिला अभ्यर्थियों में से 5 महिलाएं कानपुर नगर से जबकि एक-एक महिला कानपुर देहात, फतेहपुर, लखनऊ, रायबरेली. आगरा, फिरोजाबाद. औरैया, मैनपुरी, जालौन, चित्रकूटधाम, बस्ती, प्रतापगढ़, मेरठ, शाहजहांपुर, शामली आदि जनपदो से है।

परिवहन मंत्री  ने बताया कि प्रथम बैच की 21 महिला चालक प्रदेश स्थित 9 प्रशिक्षण केन्द्रों (विकासनगर डिपो, किदवईनगर डिपो, फजलगंज डिपो, उन्नाव डिपो, अलीगढ़ डिपो, लोनी डिपो, कौशाम्बी डिपो, अवध डिपो, ताज डिपो आदि से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं जो जनवरी 2024 में 17 माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर पिंक बसों के संचालन हेतु तैयार हो जाएंगी।

रिपोर्ट-कपिल देव सिंह (यूपी हेड)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »