Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

दस लाख बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को पीएम ने किया संबोधित

1 min read

 

अमेठी।
प्रधानमंत्री का ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम जनपद के 19 मण्डलों में एलईडी व अन्य डिजिटल माध्यमों से देखा गया।भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी की उपस्थित एवं मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव के संयोजन में बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम हलियापुर में लाइव देखा।

पीएम ने ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के जरिए देश के 10 लाख पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए भाजपा की ताकत पार्टी के बूथ कार्यकर्ताओं को बताया।उन्होंने कहा बूथ का नेतृत्व करने वालों का सम्मेलन इतिहास में पहली बार हो रहा होगा।बूथ कार्यकर्ता की पहचान सेवा भाव की होनी चाहिए।

पीएम ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा विपक्ष घोटाले की गारंटी है,तो मोदी हर घोटालेबाज पर कार्रवाई की गारंटी है।उन्होंने कहा विपक्ष की तरह हम तुष्टीकरण नही संतुष्टीकरण के अभियान में लगे है। हमको योजनाओं का लाभ गरीबों तक शत-प्रतिशत पहुंचा कर संतुष्टि करनी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा भाजपा कार्यकर्ता के लिए देशहित सर्वोपरि होता है।बूथ कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ होता है।वह अन्य पार्टियों की तरह एअर कंडीशन में बैठकर नही बल्कि धूप छाव देखे बिना जमीन पर काम करता है।और पार्टी चिन्ह कमल को मजबूत करता है।उन्होंने आए हुए सभी लोगों का आभार प्रकट किया।

आज कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से तेजभान सिंह पूर्व विधायक दयाशंकर यादव पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा,सुरेश पासी विधायक, सुधांशु शुक्ला जिला महामंत्री चन्द्रमौलि सिंह जिला प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी जिला महामंत्री, चन्द्रप्रकाश मिश्र मटियारी पूर्व विधायक,भवानीदत्त दीक्षित जिला उपाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा जिला कोषाध्यक्ष,अतुल सिंह जिला मंत्री, प्रभात शुक्ला जिला मंत्री,उमारमण सिंह जिला मंत्री,आशा बाजपेई सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए कार्यकर्ता 

मंगलवार को स्थानीय कस्बा स्थित चेयरमैन के आवास पर मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया।कार्यक्रम में मेरा बूथ सबसे मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए I

भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में शामिल बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को आवश्यक सुझाव देने के साथ ही बूथ वार समीक्षा की गई ।इसके साथ ही कार्यकर्ताओं की समस्याओं के निराकरण करने के साथ ही सूचीबद्ध जाने पर चर्चा हुई ।

बूथ की निगरानी के लिए मासिक बैठक तय करने पर भी विचार विमर्श किया गया।बैठक में नगर प्रभारी नकुल टंडन ओम प्रकाश पांडेय सुरेश तिवारी राजेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »