Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

राघवेंद्र सिंह बने अध्यक्ष एवं नीरज त्रिपाठी बने प्रदेश प्रवक्ता

1 min read
Spread the love

 

अमेठी I
स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्य कर रहे, कम्युनिटी प्रोसेस कर्मचारियों ने प्रदेश स्तर पर संयुक्त कम्युनिटी प्रोसेस कर्मचारी संघ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के तहत ट्रेड यूनियन कानपुर में रजिस्ट्रेशन कराकर प्रदेश स्तर पर प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव कराकर प्रदेश कार्यकारिणी गठित की है I

जिसका मुख्य उद्देश्य विभाग के अंतर्गत कार्य के अनुरूप जो भी कमियां हैं उन्हें दूर कराना संघ की प्राथमिकता है I इसके अंतर्गत प्रदेश के समस्त ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर, प्रदेश के समस्त जिला कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर, प्रदेश के समस्त डिविजनल कोऑर्डिनेटर, प्रदेश की समस्त स्टाफ नर्स, कम्युनिटी स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारी, प्रदेश की समस्त आशा संगिनी, एवं प्रदेश की समस्त आशा बहू, लोग कार्यरत हैं और इन सभी पदों के लोगों का संघ के माध्यम से कार्यों को कराया जाएगा I

चुनाव के उपरांत संयुक्त कमेटी प्रोसेस कर्मचारी संघ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में जनपद अमेठी के भादर ब्लाक के ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर राघवेंद्र सिंह को भारी बहुमत से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया I इसके अलावा जनपद सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ के ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर सुरेंद्र पाल को महामंत्री, गोरखपुर के ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर अश्वनी श्रीवास्तव को संयोजक, अमेठी जनपद के जगदीशपुर के ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर नीरज त्रिपाठी को प्रवक्ता, जनपद गोरखपुर के खुश मोहम्मद को कोषाध्यक्ष, जनपद संत कबीर नगर के महेंद्र त्रिपाठी,गोरखपुर के अशोक पांडे को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है I

शमा परवीन गाजीपुर, आशुतोष शुक्ला प्रयागराज को उपाध्यक्ष, आशीष दुबे प्रतापगढ़, अंबे साधना अमेठी, लवली वर्मा महाराजगंज, हुमैरा खातून मऊ, को संगठन मंत्री, प्रशांत श्रीवास्तव लखनऊ,राम प्रताप सिंह बहराइच,रानी निषाद कौशांबी, अनुपमा श्रीवास्तव बाराबंकी, को संयुक्त मंत्री, शिव भूषण बस्ती को मीडिया प्रभारी, पुनीत कानपुर ,आरिफ शामली, राकेश संत कबीर नगर, को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया I इसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह द्वारा यह बताया गया की आने वाले समय में प्रदेश स्तर की कम्युनिटी प्रोसेस से संबंधित समस्त समस्याओं का निराकरण कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं I

जल्द ही सभी लोग लाभान्वित होंगे एवं प्रदेश के प्रत्येक मंडल स्तर,पर प्रत्येक जिला स्तर, पर भी संयुक्त कम्युनिटी प्रोसेस कर्मचारी संघ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के विस्तार पर भी कार्य किया जाएगा I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »