Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

अभ्युदय सिंह बने युवा मोर्चा जिला महामंत्री, सांसद प्रतिनिधि ने सौंपा नियुक्ति पत्र

1 min read

अमेठी।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विषुव मिश्रा ने भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी की संस्तुति पर अभ्युदय सिंह उर्फ शुभम सिंह निवासी ग्राम अचलपुर ,अमेठी को जिला महामंत्री युवा मोर्चा नियुक्त किया गया है। जिला प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभ्युदय सिंह शुभम भारतीय जनता पार्टी अमेठी के पितामह पूर्व विधायक दादा तेजभान सिंह के सुपौत्र हैं एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह के सुपुत्र हैं I

शुभम की कर्मठता एवं पार्टी के प्रति लगन को देखते हुए जिला महामंत्री के दायित्व पर नियुक्ति की गई है नियुक्ति पत्र देते हुए सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने अभ्युदय सिंह शुभम को उज्जवल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा सुधांशु शुक्ला, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा विषुव मिश्रा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा पंकज सिंह उपस्थित रहे।

शुभम सिंह की नियुक्ति पर सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की एवं उज्जवल कार्यकाल एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। उक्त अवसर पर शुभम सिंह ने कहा पार्टी ने जो दायित्व पार्टी ने सौंपा है उस दायित्व को मैं पूरी निष्ठा एवं लगन से निभाऊंगा एवं पार्टी की अपेक्षा पर खरा उतरूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »