Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

स्मृति ईरानी ने डॉ अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण

1 min read

 

अमेठी। भारतीय संविधान के निर्माता, बोधिसत्व,भारत रत्न बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की 132वीं जयंती जिले में गाजे बाजे और झांकियों के जुलूस साथ धूमधाम से मनाई गई। सभी अम्बेडकर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण,त्रिसरण पंचशील के कार्यक्रम आयोजित किए गए ‌।

कार्यक्रम दोपहर बाद शुरू हुए और देर रात तक चलते रहे। अमेठी सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने नगर अमेठी स्थित डॉ अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गुरुवार से ही जिले के दौरे पर थी। शुक्रवार को सुबह उन्होंने भाजपा और संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ नगर स्थित डॉ अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। स्मृति के निजी सचिव विजय गुप्ता,हरिमूर्ति सिंह, राकेश अग्रवाल, विषुव मिश्रा, सुधांशु शुक्ला, महेश सोनी, लल्लू सोनी सहित दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सपा विधायक महाराजी प्रजापति ने भी किया माल्यार्पण 

विधायक महाराजी प्रजापति ने अपने पुत्र अनुराग प्रजापति के साथ डा अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विधायक महाराजी प्रजापति ने भी अपने परिवार के सदस्यों के साथ बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया I

क्षेत्र में आयोजित एक दर्जन से अधिक अम्बेडकर जयंती के कार्यक्रमों में शामिल हुईं।अरूण प्रजापति, महावीर कश्यप, सुशील जायसवाल, अशोक यादव, हरी लाल प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »