यूपी पीसीएस 2022 का फाइनल रिजल्ट घोषित,दिव्या अव्वल
1 min read

लखनऊ I
यूपी लोक सेवा आयोग ने यूपी पीसीएस 2022 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है I 364 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन हुआ है I आगरा की दिव्या सिकरवार पहले स्थान पर हैं I लखनऊ की प्रतीक्षा पांडेय दूसरे स्थान पर हैं I
बुलंदशहर की नम्रता सिंह तीसरे स्थान पर हैं I उत्तराखंड की आकांक्षा गुप्ता चौथे स्थान पर हैं I अंबेडकर नगर के कुमार गौरव पांचवें स्थान पर है I लखनऊ की सल्तनत परवीन छठवें नंबर पर हैं I मध्य प्रदेश की मोनिशा बानो सातवें नंबर पर चयनित हैं I
प्रयागराज की प्राजकता त्रिपाठी आठवें नंबर पर चयनित हैं I आगरा की ऐश्वर्या दुबे नौवें स्थान पर हैं I गोंडा के संदीप कुमार तिवारी दसवें स्थान पर चयनित हुए हैं I
रिजल्ट में टॉप 10 में 8 महिलाएं हैं I 364 पदों में 110 महिला चयनित हुई है I आयोग का दावा है पहली बार 10 महीने में भर्ती प्रक्रिया पूरी हुई है।