Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

पार्टी ने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया – दुर्गेश त्रिपाठी

1 min read

 

अमेठी।
दुनिया की सबसे बड़े राजनीतिक दल बीजेपी ने 44 वां स्थापना दिवस जिले के 19 मण्डल के बूथ केन्द्रों पर धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया।गौरीगंज स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने पदाधिकारियों के साथ झंडा फहराया।इसके बाद जिला कार्यालय सहित बूथ स्तर तक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण इंटरनेट के माध्यम से सुना।

भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने पार्टी कार्यकर्त्ताओं व शुभचिंतकों को स्थापना दिवस की बधाई दी।उन्होंने कहा पार्टी के गौरवशाली यात्रा के आज 44 वर्ष हो रहे है।इन 44 वर्षों में भाजपा ने विचारधारा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले कार्यकर्ताओं के बल पर शून्य से शिखर तक का सफर तय किया है।

एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर चल रही भाजपा भारतीय संस्कृति,राष्ट्रवाद और विकासोन्मुखी राजनीति का पर्याय बन चुकी है।उन्होंने कहा भाजपा राजनीति कुर्सी के लिए नहीं, दबों कुचलों, वंचित,शोषित व पिछड़े समाज की सेवा व उत्थान के लिए कर रही है।

पार्टी प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने बताया कि पार्टी अपना स्थापना दिवस 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती तक सामाजिक न्याय सप्ताह के तौर पर मनाएगी।इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों पर पार्टी का झंडा भी फहराया।जिला कार्यालय पर सभी जिला पदाधिकारी सहित सभी प्रमुख कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »