जहरीला पदार्थ खाने से होमगार्ड की बिगड़ी हालत,चल रहा इलाज
1 min read
अमेठी I
पी आर वी 112 पर तैनात होमगार्ड ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया, तबियत बिगड़ी देख परिजन अस्पताल लेकर भागे जहां उसका इलाज चल रहा हैं। गौरतलब हो कि मुंशीगंज थाना क्षेत्र के शिवापुर मजरे सुल्तानपुर वासी शोभनाथ यादव का पुत्र रंजीत होमगार्ड हैं। जो पीआरवी यूपी 112 पर तैनात हैं।
वह अमेठी कस्बे में सपरिवार रहता हैं। जिसका हाल ही में कोतवाली क्षेत्र अमेठी से मुंशीगंज थाना परिक्षेत्र में पीआरवी यूपी 112 पर ट्रांसफर हुआ था। सोमवार देर शाम वह अपने आवास पर अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबियत बिगड़ने लगी ।
परिजनों को मामले की जानकारी मिलते ही सीएचसी अमेठी ले गये, जहां गम्भीर हालत देख जिला अस्पताल गौरीगंज रिफर कर दिया। जिसका वहां पर इलाज चल रहा हैं।



