CRIME NEWS : प्रधान प्रतिनिधि व भाई पर जानलेवा हमला, आई गंभीर चोटें
1 min read


रिपोर्ट – लोकदस्तक न्यूज़
– दर्जनों लोगों ने घर में घुसकर की मारपीट
अमेठी।
जामों थाना क्षेत्र के पूरे हंसा पांडेय, लालूपुर ढेबिया गांव में जल निकासी और नाली को लेकर चल रहे विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि दर्जनों लोगों ने लालूपुर ढेबिया के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज तिवारी और उनके भाई नरेंद्र तिवारी के घर में घुसकर दोनों के साथ मारपीट की और जानलेवा हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि मामूली बात को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद आरोपित पक्ष अपने साथियों के साथ प्रधान प्रतिनिधि के घर पहुंचा। आरोप है कि वहां दोनों भाइयों के साथ जमकर मारपीट की गई, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद परिजन आनन-फानन में दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने गंभीर चोटों को देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटना के कारणों और हमले में शामिल लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, गांव में जल निकासी और नाली को लेकर पहले से विवाद चल रहा था, जिसके बाद यह घटना सामने आई। मामले को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बताई जा रही है।
घटनास्थल : पूरे हंसा पांडेय, लालूपुर ढेबिया, थाना जामों, जनपद अमेठी।

