Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

CRIME NEWS : बाइक शोरूम में लाखों की चोरी, FIR तक नहीं, पीड़ित लगा रहा चौकी के चक्कर

1 min read
Spread the love

रिपोर्ट -लोक दस्तक संवाददाता 

सुल्तानपुर।

कानून व्यवस्था और पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सूरापुर थाना क्षेत्र के मगरावां से सामने आई है। यहां स्थित बाइक शोरूम चंद्रा ऑटो सेल्स में 3 अगस्त 2026 की रात अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर लाखों का माल साफ कर दिया। हैरानी की बात ये है कि घटना के 4 दिन बाद भी न तो FIR दर्ज हुई है और न ही चोरी का खुलासा।

क्या है पूरा मामला

जिले के सूरापुर थाना क्षेत्र के मगरावां स्थित चंद्रा ऑटो सेल्स में लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। संचालक वीरभान सिंह ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित के अनुसार, 3 अगस्त 2026 की रात अज्ञात चोरों ने चंद्रा ऑटो सेल्स में सेंध काट कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखा महंगा पार्ट उपकरण, , लगभग 150000 डेढ़ लाख रुपये नकद समेत अन्य जरूरी सामान चोरी कर लिया। आरोप है कि चोर दुकान में लगा सीसीटीवी डीवीआर (CCTV DVR) भी अपने साथ ले गए, जिससे घटना के फुटेज भी उपलब्ध नहीं हो सके।

वीरभान सिंह का कहना है कि चोरी से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज कर चोरी गए सामान की बरामदगी तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू करने की बात कह रही है। लेकिन FIR करने से कतरा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

FIR नहीं, सिर्फ आश्वासन

पीड़ित का आरोप है कि प्रार्थना पत्र दिए हुए कई दिन बीत गए, लेकिन अब तक FIR दर्ज नहीं की गई। न माल बरामद हुआ, न कोई गिरफ्तारी। वीरभान सिंह रोज थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ जांच का आश्वासन मिल रहा है।

सुरक्षा और सिस्टम दोनों पर उठ रहे सवाल

1. सुरक्षा पर सवाल : एक बाजार क्षेत्र में स्थित दुकान से DVR तक ले जाना यह दिखाता है कि चोर कितने बेखौफ थे। रात में गश्त और निगरानी कहां थी?

2. प्रशासनिक लापरवाही : 1.5 लाख नकद + सामान की चोरी संगीन मामला है। ऐसे में तत्काल FIR दर्ज कर विवेचना शुरू करना पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए थी। लेकिन 4 दिन बाद भी FIR न होना पीड़ित के साथ अन्याय है।

3. पीड़ित का भरोसा डगमगा रहा : जब एक दुकानदार को न्याय के लिए थाने के चक्कर काटने पड़ें, तो आम जनता का पुलिस पर भरोसा कैसे बढ़ेगा?

इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पीड़ितों को न्याय मिलने में देरी हो रही है।अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन कब तक सिर्फ “जांच” के नाम पर मामले को लटकाता है और कब पीड़ित वीरभान सिंह को न्याय और उनका सामान वापस मिलता है।

व्यापारियों की मांग

पीड़ित परिवार और स्थानीय व्यापारियों ने एसपी सुल्तानपुर से मांग की है कि मामले में तुरंत FIR दर्ज कर टीम गठित कर जल्द खुलासा किया जाए।

 

 

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »