Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

BREAKING NEWS : टेबल फैन का करेंट बना काल, इकलौती संतान की मौत

1 min read
Spread the love

 

रिपोर्ट -लोकदस्तक संवाददाता

– पिता विकलांग, घर में 6 माह की बेटी और 2 साल का बेटा

अमेठी ।

गर्मी से बचने के लिए चलाया गया टेबल फैन एक परिवार के लिए काल बन गया। थाना जामो क्षेत्र के पूरे दृगपाल, दत्तनपुर गांव में शनिवार सुबह करीब 8 बजे टेबल फैन में उतरते करेंट की चपेट में आने से माँ-बाप के इकलौते बेटे रविन्द्र सिंह 35 पुत्र गणेश सिंह की मौत हो गई।

रविन्द्र घर का इकलौता कमाने वाला था। पिता गणेश सिंह विकलांग हैं। वहीं माँ की तीन साल पहले कैसर से मौत हो चुकी है। घर में 6 माह की दुधमुही बेटी और 2 साल का बेटा है । हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गांव में इस दर्दनाक हादसे के बाद मातम पसरा है। लोग बिजली के उपकरणों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही न बरतने की अपील कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।

टेबल फैन से बचें हादसे – बरतें ये सावधानियां

1. तार चेक करें: फैन के तार कटे-फटे या नंगे न हों। हर 3-6 महीने में इलेक्ट्रीशियन से जांच कराएं।

2. गीले हाथ मना हैं : गीले हाथों या पैरों से कभी फैन, स्विच या प्लग न छुएं।

3. मेन स्विच बंद : फैन की सफाई या रिपेयर से पहले घर का मेन स्विच जरूर बंद कर दें।

4. अर्थिंग जरूरी : घर में सही अर्थिंग और MCB/ELCB लगा हो तो करेंट लगने पर तुरंत बिजली कट जाएगी।

5. बच्चों को दूर रखें : छोटे बच्चों को फैन के पास अकेला न छोड़ें।

 

_जरा सी लापरवाही, पूरे परिवार पर भारी पड़ सकती है।_

 

 

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »