जयहिंद नेशनल पार्टी का राजनीतिक अभियान जारी
1 min read


नई दिल्ली I
जयहिंद नेशनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ.आशीष श्रीवास्तव जी के कुशल नेतृत्व में सौहार्दपूर्ण सम्पर्क अभियान जारी रखते हुए पार्टी ने दिल्ली में स्थित उत्तर प्रदेश भवन में विभिन्न क्षेत्रों के सम्मानित व्यक्तित्वों से राजनीतिक भेंटवार्ता की।
इस दौरान जयहिंद नेशनल पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.राजीव मिश्रा जी भी उपस्थित रहे। डॉ.गिरीश उपाध्याय (दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन), एस .एन . श्रीवास्तव (IAS सेवानिवृत), के.एल.श्रीवास्तव(GST कमिशनर, सेवानिवृत), अधिवक्ता दीपक मंगल जी, पीयूष कांत (डिप्टी रजिस्ट्रार, इलाहाबाद हाईकोर्ट) मौजूद रहे I इस अवसर पर पीयूष कांत ने कहा कई विषयों पर चर्चा हुई, राजनैतिक तौर पर सभी को सशक्त और जागरुक रहने की आवश्यकता है ।
डॉ.आशीष श्रीवास्तव जी ने कहा कि अब इस देश में राजनीति का स्वरूप बदलना चाहिए,इसके लिए सभी शिक्षित युवा, महिलाएं,पुरुष, जागरुक जनता अब साथ आए। उन्होंने कहा कि, देश के 75 वर्षों के आजादी के बाद भी ,भारत का आम नागरिक, मूल भूत सुविधाओं के लिए इधर उधर भटक रहा है। देश को अगर तरक्की करनी है तो, सभी को संकल्प लेना होगा की देश के हर कोने तक,हर नागरिक तक, शिक्षा का प्रवाह हो और वो समाज के मुख्य धारा से जुड़ सके। डॉ.आशीष श्रीवास्तव जी ने विभिन्न राजनीतिक विषयों पर गंभीरता पूर्वक चर्चा करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कार्य-योजनाओं और पार्टी के उद्देश्यों एवं महत्वपूर्ण विचारों को साझा किया और विशेषकर उत्तर प्रदेश राज्य की शिक्षा, रोजगार, पलायन,जातिगत राजनीतिक परिवेश पर भी विश्लेषण किया। सभी गणमान्य अतिथियों ने अपने अपने विचार रखे और देश के उत्थान के लिए राजनैतिक इक्षाशक्ति को सुनिश्चित करने की सहमति दी। पीयूष कांत जी ने सभी का अभिवादन किया और एक सफल द्विपक्षीय चर्चा का स्वागत किया। अंततः पार्टी के उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया गया।
www.jnpindia.com

