Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

अमेठी के नगर निकाय चुनाव में बीजेपी ने महिलाओं पर जताया भरोसा

1 min read
Spread the love

 

अमेठी I

नगर निकाय चुनाव के लेकर राजनीतिक पार्टियां धीरे-धीरे अपने पत्ते खोल रहे हैं I अमेठी जनपद में दो नगर पालिका एवं दो नगर पंचायतें हैं,  जिन पर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी आखिरकार आज अपने पत्ते खोल दिये हैं  I प्रत्याशियों के नाम आने पर सूची में महिलाओं का पलड़ा भारी दिख रहा है I

जिले की सभी 4 सीटों में से 3 पर महिलाएं प्रत्याशी बनाई गई है I इस लिस्ट में कहीं ना कहीं अमेठी सांसद का प्रभाव दिख रहा है और नारी शक्ति पर भरोसा जताया गया है I मात्र नगर पंचायत मुसाफिर खाना अध्यक्ष पद के लिए पुरुष प्रत्याशी जो कि निवर्तमान अध्यक्ष है, उन पर पार्टी ने जोर आजमाइश की है I

इस तरह जायस व मुसाफिरखाना में वर्तमान अध्यक्षों को ही मौका दिया गया है I जिले की दोनों नगर पालिकाओं में भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी घोषित किया है I इस बार दोनों सीटों पर महिलाओं पर ही दांव लगाया है I गौरीगंज नगरपालिका के अध्यक्ष पद के लिए रश्मि सिंह पत्नी दीपक सिंह और जायस नगरपालिका में निवर्तमान अध्यक्ष महेश सोनकर की पत्नी बीना सोनकर को प्रत्याशी बनाया गया है I

गौरीगंज की अध्यक्ष पद की सीट सपा के पास है I वहीं जायस सीट पर बीजेपी का कब्जा है ,जिसे बचाने की चुनौती है I फिलहाल बीजेपी का ये दांव कितना सफ़ल होगा, चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा I नगर पंचायत अमेठी से अंजू कसौधन पत्नी फूलचंद को प्रत्याशी बनाया गया है I

नगर पंचायत मुसाफिरखाना से बृजेश कुमार गुप्ता को अपना प्रत्याशी घोषित किया है I इस प्रकार जिले में दो नगर पालिका एवं दो नगर पंचायत अध्यक्षों के नामों की घोषणा भारतीय जनता पार्टी में कर दिया है I सभी 4 सीट में से 3 पर महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है I एक पुरुष प्रत्याशी उतरा है I जायस व मुसाफिरखाना में पुराने ही निवर्तमान अध्यक्षों पर जोर आजमाइश की है I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »