Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

AKANKSHA DUBE MURDER CASE…… मेरी बेटी को इंसाफ दीजिए साहेब !

1 min read

 

वाराणसी। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ( AKANKSHA DUBE) की मां मधु दुबे ने शनिवार को पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन के कार्यालय पहुंचीं। आकांक्षा(AKANKSHA) की मौत के मामले में पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाते हुवे न्याय की गुहार लगाई। इस दौरान मधु दुबे ने कहा कि समर सिंह और संजय सिंह ने आकांक्षा को मारा है।

मेरी बेटी को इंसाफ दीजिए साहेब। इतना कहकर वो बिलख पड़ीं। रोते-रोते बदहवास हो गईं। महिला पुलिसकर्मियों ने मधु दुबे को सहारा दिया। पुलिस आयुक्त ने ढाढस बंधाया। इसके साथ ही उन्होंने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। भदोही जिले के बरदहां गांव निवासी छोटेलाल दुबे की बेटी आकांक्षा दुबे का शव बीते रविवार को सारनाथ (SARNATH) के एक होटल में फंदे से लटका मिला था।

वह भोजपुरी(BOJPURI) फिल्म की शूटिंग के लिए आई थीं। इस मामले में आकांक्षा की मां ने भोजपुरी गायक (SINGER) समर सिंह व उसके सहयोगी संजय के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा सारनाथ थाने में दर्ज कराया है।

शुक्रवार को पुलिस आयुक्त से मिलने पहुंचीं मधु दुबे ने आरोप लगाया कि समर सिंह अक्सर आकांक्षा से मारपीट करता था। पैसे हड़प लेता था। उसे किसी और के साथ काम नहीं करने देता था। वह किसी और के साथ काम करती थी तो प्रताड़ित करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस (POLICE) आरोपियों से मिल गई है। इस कारण गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »