बहुचर्चित सारस की नई उड़ान, कानपुर चिड़ियाघर होगा नया बसेरा
1 min readरायबरेली । अमेठी जनपद के मंडखा गांव निवासी मो आरिफ का दोस्त बना सारस पक्षी इस समय पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसे शनिवार की सुबह लखनऊ चिड़ियाघर से आई डॉक्टरों की टीम ने अपने विशेष वाहन से सारस पक्षी को कानपुर चिड़ियाघर ले गई। सारस पक्षी को लेकर राजनीति के गलियारों में चर्चा में आ गया है, लोग एक दूसरे पर ट्वीट कर अपना अपना बयान दे रहे हैं।
अभी लगभग ५ दिन पूर्व वन विभाग अमेठी द्वारा आरिफ के घर से सारस पक्षी को लाकर समसपुर पक्षी विहार में छोड़ा गया था। जो कि समसपुर पक्षी विहार में 1 दिन रहने के बाद दूसरे दिन शाम को सारस फिर लापता हो गया सारस के लापता होने से समसपुर पक्षी विहार के अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए तथा उसकी खोज के लिए आनन-फानन में टीम गठित की गई और उसकी खोज शुरू की गई।
बीते बुधवार की शाम को सारस पक्षी बिसैया गांव में ग्रामीणों ने देखा जिसे गांव के कुत्ते दौड़ाए हुए थे । सारस का मददगार गांव के सतीश पुत्र छिटई दौड़ कर कुत्तों के हमले से सारस को बचाया । तथा उसे अपने घर ले आए घर लाने के बाद सारस को खाना पानी दिया गया।
जब इसकी जानकारी समसपुर पक्षी विहार के अधिकारियों को हुई तो सतीश के घर पहुंच कर सारस को अपने कब्जे में लिया। सही बात तो यह कि यदि समय पर सतीश पहुंच न जाता तो कुत्ते उसे मार डालते।
पक्षी विहार से सारस के गायब होने की जानकारी देने से अधिकारी कतराते रहे लोगों की यह कहकर गुमराह कर रहे थे कि सारस के झुंड में कहीं घूमने चला गया है। जल्दी ही चर्चा में आए सारस पक्षी को समसपुर पक्षी विहार के क्षेत्राधिकारी रूपेश श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को चिड़ियाघर लखनऊ से आई डाक्टरो की टीम अपनी विशेष वाहन से सारस को लखनऊ होते हुए कानपुर चिड़ियाघर ले गई। समसपुर पक्षी विहार से सारस को बीवी चिड़िया घर में शिफ्ट होने से अधिकारियों के गले का फांस बना सारस से मुक्ति मिलने पर राहत की सांस ली है।
अखिलेश यादव का आया ट्वीट …
बहुचर्चित सारस पक्षी को लेकर एक बार फिर अखिलेश यादव का ट्वीट सामने आया है उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि….
” चिड़ियाघर में बंद परिंदा….. कैसी आजादी है .?
रिपोर्ट-अजीत सिंह ( रायबरेली, यूपी)