Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिलाओं को सम्मानित करना सराहनीय कार्य -कविता

1 min read

 

भारतीय जनता पार्टी जनपद अमेठी महिला मोर्चा द्वारा स्वर्गीय सुषमा स्वराज अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा बाजपेई की अध्यक्षता में श्री राधा माधव निभ्रत निकुंज धाम जामों में आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश मंत्री कविता यादव त्रिपाठी जी रही व उनके साथ में क्षेत्रीय मंत्री काशी गीता विश्वकर्मा जी रही।


अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का आज एक स्वर्गीय सुषमा स्वराज अवार्ड कार्यक्रम में सभी महिला बहनों का प्रशस्ति पत्र देकर के व माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में कंचन, सरोज डॉ सुनीता तिवारी, डॉ प्रज्ञा बाजपेई, शकुंतला तिवारी , पुष्पा अवस्थी,  कांति सिंह , जागृति मिश्रा , नीलम श्रीवास्तव , गुड़िया खान , हृदेश अवस्थी रही।


कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री व कार्यक्रम संयोजक गीता सिंह ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री महिला मोर्चा निमिषा त्रिपाठी कार्यक्रम आयोजक डॉ सुनीता तिवारी सहित सभी प्रमुख महिला कार्यकर्त्ता उपस्थित रहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »