स्मृति इरानी ने इण्डोरामा महिला पिंक बूथ का किया लोकार्पण
1 min read
अमेठी I केन्द्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास, अल्पसंख्यक कार्य भारत सरकार/सांसद अमेठी स्मृति ईरानी द्वारा थानाक्षेत्र कमरौली में स्थित इंडोरामा महिला पिंक बूथ का लोकार्पण किया गया ।केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को रात्रि निवास एच ए एल के अतिथि गृह में किया।
देर शाम तक उन्होंने पार्टी नेताओं से मुलाकात की और विकास कार्यों की स्थिति और संगठन के काम के बारे में फीड बैक लिया।रविवार को उन्होंने पूरा समय जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में दिया। कमरौली थाने के अन्तर्गत कठौरा में निर्मित महिला पुलिस पिंक बूथ का उद्घाटन किया।
न्याय पंचायत शक्ति केंद्र गढ़ा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल होने के साथ एक पीपे के पुल का भी उद्घाटन किया। कमरौली थाने में महिला पुलिस पिंक बूथ के उद्घाटन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ इलामारन जी ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, महामंत्री सुधांशु शुक्ला, राकेश त्रिपाठी, चंद्र मौलि सिंह,भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विषुव मिश्रा और उनकी टीम के साथ एक दर्जन से अधिक भाजपा नेता और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।