गायत्री प्रसाद प्रजापति के साथ अन्याय हुआ है -अखिलेश यादव
1 min read

अमेठी। पूर्व मुख्यमंत्री सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज कहा कि गायत्री प्रसाद प्रजापति के साथ अन्याय हुआ है उन्हें न्यायालय से जरूर इंसाफ मिलेगा। अखिलेश यादव आज अमेठी में गायत्री प्रसाद प्रजापति की बेटी की शादी में शामिल होने आए थे।मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यह सरकार सपा कार्यकर्ताओं नेताओं को साजिश के तहत फर्जी मुकदमों में फंसा रही है।
गायत्री प्रसाद प्रजापति के साथ अन्याय हुआ है इस परिवार को न्यायालय से जरूर इंसाफ मिलेगा ऐसा मुझे पूरा भरोसा है। रमाकांत यादव, दिलीप सपा कार्यकर्ता,आजम खान साहब और उनके परिवार को फर्जी मुकदमों में फंसाया गया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने ऐसा मुख्यमंत्री पहले कभी नहीं देखा जो अपने मुकदमे वापस लिए हो।अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ का नाम लेते हुए कहा कि मैं मुख्यमंत्री से कहता हूं कि टाप टेन अपराधियों की सूची जारी करे।
उत्तर प्रदेश में जनता को अच्छी सड़कें मिलनी चाहिए, लेकिन बीजेपी के लोग साड़ छोड़े हैं जिससे लोग चोटिल हो रहे हैं।जिले में फोरलेन नेशनल हाईवे में हुए घोटाले पर अखिलेश यादव ने कहा कि जिन किसानों के साथ मुवावजा देते समय जिन अफसरों ने गलती की है उनके खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई तेजी से बढ़ी है पर इस पर ज़बाब से सरकार भागती है, पहले भाजपा के लोग मंहगाई पर सिलेंडर सर पर लेकर चलते थे,13 रूपये किलो चीनी देने की बात करते थे आज महंगाई चरम पर है इनके पास कोई जवाब नहीं है।
अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए अमेठी में स्मृति ईरानी को जनता से 2024 में हराने की अपील की, कहा सिलेंडर वाली यहीं से सांसद हैं इन्हें जरूर हराये। 2024 में गठबंधन के सवाल पर कहा कि जो इस समय गठबंधन है उसी से हम 2024 में सभी 80 सीटों पर चुनाव लडेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश को कानून और संविधान से चलना चाहिए,ये सरकार बाबा साहेब के संविधान पर कार्य नहीं कर रहे हैं हम चाहते हैं की हमारा राज्य बाबा साहेब के संविधान का है उसी पर कार्य होना चाहिए,भाजपा तो अपने संविधान से प्रदेश चला रही है।
उधर अमेठी से लखनऊ जाते हुए अखिलेश यादव गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह के आवास पर पहुंचे जहां कुछ देर तक रूक कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और वर वधू को आशीर्वाद दिया। गत दिनों विधायक राकेश प्रताप सिंह के भतीजे की शादी थी,जिसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव नहीं आ पाये थे।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की बेटी की शादी में हिस्सा लेने अमेठी पहुंचे थे। मौजूदा समय में गायत्री प्रसाद प्रजापति की पत्नी महाराजी प्रजापति अमेठी विधानसभा सीट से सपा की विधायक हैं।
घर पहुंचकर बढ़ाया युवा सपा नेता का सम्मान
अमेठी दौरे पर आए सपा मुखिया अखिलेश यादव रविवार को पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद के आवास पर शादी समारोह में शामिल होने के बाद शिवनगर खेरौना गये और समाजवादी पार्टी की मजबूती को संघर्षरत युवा सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव के परिवार से मिलकर उसका सम्मान और उत्साह बढ़ाया। जयसिंह प्रताप के पिता दस्तावेज लेखक रूद्र प्रताप यादव ने अखिलेश को राधाकृष्ण की फोटो भेंट कर सम्मान किया।