Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

मंहगाई पर कांग्रेस का अनूठा विरोध, किया प्रदर्शन

1 min read
Spread the love

 

 

अमेठी I जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय धरना स्थल पर गैस सिलेंडर मूल्य में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया, और जमकर नारेबाजी किया ।अमेठी में गैस मूल्य बृद्धि से नाराज धरना स्थल पर जुटे कांग्रेसियाें ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार किया I सिलेंडर की कीमतों में हुई वृद्धि के विरोध में अमेठी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने आज गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेसियों ने अनूठे अंदाज में भाजपा सरकार पर साधा निशाना

अमेठी जिला मुख्यालय कलक्ट्रेट परिसर गौरीगंज पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कांग्रेसियों ने पहले सिलेंडर पर फूल माला और नींबू मिर्चा से बना माला चढ़ाया। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री हाय-हाय के नारे भी लगाए। बढ़ी हुए सिलेंडर व पेट्रोल की कीमतों में कमी लाने की मांग की गई।

जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव व मीडिया प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के साथ अन्याय कर रही है यह वही जनता है जो भाजपा को सत्ता में वापस लाई है और अब उसी जनता को भाजपा लगातार धोखा देने का काम कर रही है ।
यह भाजपा सरकार गैस सिलेंडर हो या पेट्रोल,डीजल के दाम, सभी में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। सरकार को जनता के बारे में भी सोचना चाहिए।

वादों को भूल गए भाजपा सरकार -प्रदीप सिंघल 

धरने का नेतृत्व कर रहे अमेठी जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि होली के त्यौहार पर आमजनमानस को मिले इस अनमोल तोहफे को जनता कैसे भूल पाएगी क्योंकि भाजपा का वादा था कि होली,दिवाली हम जनता को मुफ्त गैस देंगे
लेकिन सत्ता आते ही सारे वादे भूल गए  हैं I

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता परमानंद मिश्र,फतेह बहादुर,रामनारायण कन्नौजिया,शकील इदरीसी पीसीसी,युका अध्यक्ष शुभम सिंह,रामबरन कश्यप,कांति त्रिपाठी,देवेन्द्र सिंह गप्पू,अर्जुन पासी पूर्व प्रत्याशी,सवीना,सर्वेश सिंह,किरन देवी पीसीसी,राम प्रताप पाण्डेय, जगन्नाथ यादव,राजू ओझा,मनोज कश्यप,सुनील सिंह,संजय यादव,धर्मेन्द्र सिंह,सूर्यभान सिंह,शत्रुहन सिंह,कुलवंत सिंह,राम प्रसाद गुप्ता,हनुमंत विश्वकर्मा,इशरत हुसैन, जगन्नाथ यादव,ताहिर,हरिश्चंद्र शाहू,सौरभ सिंह सरकार विरोधी,विकास कुमार युका अध्यक्ष शाहगढ़,सुमित तिवारी जिला उपाध्यक्ष छात्र संगठन,समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »